मध्य प्रदेश के लिए खुशखबरी! 746 किमी लंबे कॉरिडोर को नितिन गडकरी की मंजूरी, प्रमुख शहरों को जोड़ा जाएगा
सांकेतिक तस्वीर.
MP New Corridor: मध्य प्रदेश वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. ‘मध्य भारत विकास पथ एक्सप्रेस वे’ को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंजूरी दे दी है. 746 किलोमीटर लंबा ये कॉरिडोर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों को जोड़ेगा. केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद कॉरिडोर के निर्माण को लेकर जानकारी दी है.
मुरैना से नागपुर तक दौड़ेगी ‘विकास की रफ्तार’
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कॉरिडोर को मंजूरी मिलने के बाद एक्स पर जानकारी दी. सिंधिया ने लिखा, ‘आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री माननीय से सौजन्य भेंट कर ग्वालियर-चंबल संभाग एवं मध्य प्रदेश में कनेक्टिविटी और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई. इस बैठक में गडकरी जी ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर सहमति दी. ग्वालियर–भिंड–इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-719) का निर्माण कार्य NHAI द्वारा शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा. मुरैना से नागपुर तक प्रस्तावित मध्य भारत विकास पथ एक्सप्रेस-वे को ग्वालियर-चंबल के प्रमुख शहरों से जोड़ने पर सहमति बनी है.’
आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री माननीय श्री @nitin_gadkari जी से सौजन्य भेंट कर ग्वालियर-चंबल संभाग एवं मध्य प्रदेश में कनेक्टिविटी और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) March 31, 2026
इस बैठक में गडकरी जी ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर सहमति दी:
•… pic.twitter.com/bKEqWD88Nu
ग्वालियर-चंबल के सभी प्रमुख शहर जोड़े जाएंगे
दोनों केंद्रीय मंत्रियों के बीच कई नए प्रोजेक्ट पर चर्चा की गई. इनमें से कई प्रोजेक्ट पर सहमति बनी है. इस दौरान ये भी चर्चा की गई है कि कॉरिडोर को ग्वालियर-चंबल के प्रमुख शहरों से जोड़ा जाएगा. मुरैना से शुरू होने वाला 746 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर नागपुर तक जाएगा. इसका सर्वे का काम भी कि याजा रहा है. अनुमान के मुताबिक 4-5 महीने में ही कॉरिडोर का काम पूरा कर लिया जाएगा.
व्यवसायिक रूप से भी मजबूत होंगे शहर
मध्य भारत विकास पथ एक्सप्रेस-वे’ कॉरिडोर के बनने से मध्य भारत के विकास को रफ्तार मिलेगी. इससे ना केवल वाहनों के आने-जाने के लिए सुगम पाथ मिलेगा. बल्कि शहर व्यवसायिक रूप से भी मजबूत बनेंगे. एक्सप्रेस वे से जुड़े शहरों में कनेक्टिविटी ज्यादा होने से कई कंपनियों के ऑफिस और फ्रेंचाइजी की संख्या बढ़ोतरी हो सकती है. इस एक्सप्रेस वे में चंदेरी, अशोकनगर और मुंगावली को जोड़ने के लेकर भी चर्चा की जा रही है.
ये भी पढे़ं: MP में सरकारी स्कूलों में आज से राज्य स्तरीय प्रवेश उत्सव की शुरुआत, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ