शादियों के सीजन में बड़ी राहत! भरभराकर गिरी सोना-चांदी की कीमत, जानें आज का भाव

Gold Silver Price Today: कमोडिटी मार्केट में आज 2 अप्रैल, गुरुवार को सोने में करीब 4 प्रतिशत की गिराट दर्ज की गई है, जबकि चांदी में करीब 8 प्रतिशत की गिरावट बनी हुई है.
Gold Silver Price Today

छत्तीसगढ़ में सोने चांदी के रेट

Gold Silver Rate Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन किया है. ट्रंप के बयान के बाद कमोडिटी मार्केट में काफी उठापटक शुरू हो गई है. एक ओर जहां क्रू़ड ऑयल की कीमतें आसमान छूने के कगार पर हैं, तो वहीं सोना-चांदी में भारी गिरावट दर्ज की गई है. वैश्विक बाजार में भी कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिल रहा है. यहां जानें क्या है ताजा रेट.

कमोडिटी मार्केट में आज 2 अप्रैल, गुरुवार को सोने में करीब 4 प्रतिशत की गिराट दर्ज की गई है, जबकि चांदी में करीब 8 प्रतिशत की गिरावट बनी हुई है. पिछले कई दिनों से लगातार सोना-चांदी में तेजी बनी हुई थी लेकिन आज ट्रंप ने कहा कि अमेरिका आने वाले कुछ हफ्तों तक ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रखेगा. ट्रंप के बयान के बाद ही पूरे बाजार में तनाव बढ़ गया. सोना-चांदी कीमतें भर-भराकर गिर गईं.

अब कितने में मिलेगा सोना-चांदी

चांदी की कीमत की अगर बात की जाए तो एमसीएक्स पर करीब 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. यानीं चांदी करीब 2,25,000 रुपए प्रति किलो ग्राम पर ट्रेड कर रही है. वहीं सोने की बात की जाए, तो सोने पर भी करीब 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. वर्तमान में एमसीएक्स पर गोल्ड की कीमत करीब 1,45,000 के करीब है. जबकि पिछले कई दिनों से सोना-चांदी की कीमतों पर उछाल देखने को मिली थी.

ये भी पढ़ेंः AI ने एक ही झटके में छीनीं 12,000 भारतीयों की नौकरियां, Oracle के CEO के ‘बड़ा मौका’ वाले बयान पर मच गया बवाल

क्यों घट रहीं कीमतें

सोना-चांदी की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की मजबूती, महंगाई और वैश्विक तनाव की वजह से प्रभावित होती हैं. जिसमें सोने पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है. वहीं चांदी पर निवेशकों की मांग की वजह से उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. फिलहाल, इन दिनों सबसे ज्यादा सोना-चांदी पर मिडिल ईस्ट जंग का असर देखने को मिल रहा है.

ज़रूर पढ़ें