पश्चिम बंगाल के बांकुरा में गरजे CM मोहन यादव, ममता बनर्जी पर साधा निशाना, बोले- दीदी नहीं, अप्पी हो गई हैं

CM Mohan Yadav In West Bengal: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के बांकुरा में चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार पर जमकर निशाना साधा. आरोप लगाते हुए कहा कि ममता दीदी राज्य के लोगों के अधिकारों को बांग्लादेश को देने के लिए तुली हैं.
bankura election rally cm mohan yadav targeted mamta banerjee west bengal election

सीएम मोहन यादव ने बांकुरा में किया चुनाव प्रचार

CM Mohan Yadav In West Bengal: पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों के लिए इस महीने मतदान होना है. राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है. बीजेपी ने अपने कद्दावर नेताओं को चुनावी रण में उतार दिया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार (2 अप्रैल 2026) को बांकुरा में हुंकार भरी. जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकास और सुशासन की पर्याय भाजपा की सरकार बनाने के लिए राज्य की जनता ठान चुकी है. अब बंगाल में भाजपा को आने से कोई ताकत नहीं रोक सकती है.

हिसाब चुकता करने का समय- सीएम

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सभी प्रत्याशी प्रतिस्पर्धा के बल पर चुनाव लड़ रहे हैं. अब यहां तो ये हो गया है कि कौन कितने ज्यादा वोटों से जीतेगा. हर सीट से भाजपा जीतेगी, कोई दूसरी पार्टी आने वाली नहीं है. ममता बनर्जी सरकार में शिक्षक भर्ती घोटाला हुआ, जिसमें 26 हजार शिक्षकों की भर्ती निरस्त की गई. मनरेगा, पीएम आवास, मिड डे मील घोटाला, जहां देखो वहां तृणमूल सरकार के अंदर घोटाला ही घोटाला.

उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार में महिलाओं का अपमान किया गया. 34 हजार से ज्यादा मुकदमे बनाकर महिलाओं को परेशान किया गया है. ये सारी परेशानियां खत्म करने का समय आ गया है, हमें केवल तैयारी रखना है. मैं मध्य प्रदेश से आता हूं, हमारी पार्टी की सरकार की वजह से आज देश और प्रदेश आगे बढ़ रहा है. अब बंगाल को आगे बढ़ाने का समय आया है. बंगाल और यहां के लोगों के साथ बुरा हुआ है. आजादी से पहले बंगाल में हर तरह की प्रतिभाएं थीं. अच्छे खिलाड़ी, अच्छे व्यापारी, अच्छे गायक, अच्छे फिल्मकार बंगाल में थे. दुनिया में नाम बढ़ रहा था. पहले कम्यूनिस्ट, फिर टीएमसी ने बंगाल का भट्ठा बैठा दिया है. अब समय आ गया है, हिसाब चुकता करने का.

ये भी पढ़ें: MLA संजय पाठक की मुश्किलें बढ़ीं, HC के जज से सीधा संपर्क मामले में नोटिस, कहा- आपराधिक अवमानना की कार्रवाई क्यों ना करें

अप्पी हो गई हैं – मुख्यमंत्री

सीएम मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ममता दीदी राज्य के लोगों के अधिकारों को बांग्लादेश को देने के लिए तुली हैं. ये चुनाव नहीं धर्म युद्ध बन गया है. हमें श्रीराम के मंत्र से ताकत मिल रही है. बंगाल का युवा,किसान, महिला और गरीब बदलाव के लिए खड़ा हो गया है. उन्होंने आगे कहा कि ये धरती सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, रवींद्रनाथ टैगोर और मूर्तिकार राम किंकर की है. आज चुनावी शंखनाद हो रहा है. ममता दीदी के राज सभी परेशान हैं. वे दीदी नहीं रह गई हैं, अप्पी हो गई है.

ज़रूर पढ़ें