New Toll Rules 2026: NHAI ने किया बड़ा बदलाव, अब टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट नहीं होगा स्वीकार, जानिए क्या है नया नियम

New Toll Rules 2026: सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग 1,150 टोल प्लाज़ा हैं. NHAI के निर्देशों के मुताबिक, 1 अप्रैल 2026 से इन सभी टोल प्लाज़ा पर कैश पेमेंट नहीं लिया जाएगा. सरकार ने यह निर्णय इसलिए लिया है ताकि सड़कों पर भीड़ न हो और ट्रैफ़िक की समस्या का सामना न करना पड़े.
Toll Plaza New Rules

टोल प्लाज़ा

New Toll Rules 2026: अगर आपके पास भी चार पहिया वाहन है और आप टोल टैक्स देते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल भुगतान को लेकर बड़ा बदलाव किया है. NHAI के निर्देशों के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से अब टोल प्लाज़ा पर कैश यानी नकद भुगतान पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. अब Fastag या UPI के जरिए ही टोल टैक्स लिया जाएगा. सरकार का मकसद टोल भुगतान को पूरी तरह से डिजिटल बनाना है, ताकि टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी कतारें न लगें और रास्ता साफ रहे. इससे वाहनों के आवागमन में परेशानी नहीं होगी और लोग समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे.

क्या है नया टोल प्लाजा नियम?

सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग 1,150 टोल प्लाज़ा हैं. NHAI के निर्देशों के मुताबिक, 1 अप्रैल 2026 से इन सभी टोल प्लाज़ा पर कैश पेमेंट नहीं लिया जाएगा. सरकार ने यह निर्णय इसलिए लिया है ताकि सड़कों पर भीड़ न हो और ट्रैफ़िक की समस्या का सामना न करना पड़े. NHAI ने स्पष्ट किया है कि अब वाहन चालकों को FASTag या UPI के माध्यम से ही भुगतान करना होगा. डिजिटल पेमेंट से टोल प्लाज़ा पर एक वाहन के रुकने का समय घटकर सिर्फ 3 सेकंड रह जाएगा.

वहीं UPI से स्कैन करके भुगतान करने पर टोल शुल्क का 1.25 गुना जुर्माना देना होगा. पहले यह जुर्माना कैश भुगतान करने पर दोगुना होता था. सरकार का कहना है कि डिजिटल पेमेंट से टोल प्लाज़ा पर हो रही अवैध वसूली में पारदर्शिता आएगी और वाहनों की भीड़ नहीं लगेगी.

FASTag के सालाना पास में क्या बदलाव हुआ?

इसके अलावा, सरकार ने नए FASTag के सालाना पास शुल्क में भी बदलाव किया है. यह उन वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है जो रोजाना लंबी दूरी की यात्रा करते हैं. इस नियम के बाद उन्हें बार-बार FASTag रिचार्ज नहीं कराना होगा. मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नए नियमों के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए FASTag वार्षिक पास की कीमत 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दी गई है.

ये भी पढ़ें-बार-बार रिचार्ज कराने का झंझट खत्म! BSNL के इस सालाना प्लान में मिलते हैं ढेर सारे फायदे

FASTag की KYC चेक करें

1 अप्रैल से टोल प्लाज़ा पर कैश पेमेंट का सिस्टम पूरी तरह से बदल दिया गया है. इसलिए आपके लिए कुछ ऐसी बातें हैं, जिन्हें जानना बहुत ज़रूरी है. घर से गाड़ी निकालने से पहले एक बार यह ज़रूर चेक करें कि आपके FASTag का रिचार्ज है या नहीं और कितना बैलेंस बचा हुआ है. इसके अलावा, यह भी जांच लें कि FASTag का KYC पूरा है या नहीं. अगर नहीं है, तो इसे तुरंत अपडेट करा लें ताकि यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न हो.

ज़रूर पढ़ें