बार-बार रिचार्ज कराने का झंझट खत्म! BSNL के इस सालाना प्लान में मिलते हैं ढेर सारे फायदे

BSNL 365 Days Plan: BSNL का 1551 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो साल भर के लिए बार-बार रिचार्ज की छुट्टी चाहते हैं. इसमें आपको 365 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, यानी पूरे साल में कुल 730GB डेटा.
BSNL

बीएसएनएल का किफायती प्लान

BSNL 365 Days Plan: BSNL काफी समय से अपने नेटवर्क को बेहतर बनाने और उसे फैलाने पर काम कर रहा है. प्राइवेट कंपनियों के मुकाबले BSNL के रिचार्ज प्लान काफी सस्ते होते हैं. अगर आप बार-बार रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं, तो कंपनी के पास एक बेहतरीन 1 साल की वैलिडिटी वाला प्लान है. इस किफायती प्लान में आपको साल भर के लिए ढेर सारा डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और कई अन्य फायदे एक साथ मिलते हैं.

ये है BSNL का सबसे किफायती प्लान

BSNL का 1551 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो साल भर के लिए बार-बार रिचार्ज की छुट्टी चाहते हैं. इसमें आपको 365 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, यानी पूरे साल में कुल 730GB डेटा. खास बात यह है कि डेली कोटा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट बंद नहीं होता, बल्कि 40kbps की कम स्पीड पर चलता रहता है.

ये सुविधाएं मिलती हैं

  • BSNL का 1,551 रुपये वाला यह प्लान आपको साल भर के लिए बार-बार रिचार्ज करने की टेंशन से आज़ाद कर देता है.
  • दूसरी प्राइवेट कंपनियां 365 दिनों की वैलिडिटी के लिए लगभग 4,000 रुपये तक चार्ज करती हैं, वहीं BSNL का यह प्लान उनकी आधी कीमत से भी कम में मिल जाता है.
  • कम दाम के बावजूद भी इसमें आपको पूरे साल के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी दी जाती है.

ये भी पढ़ें-New PAN Card Rules 2026: 1 अप्रैल से पैन कार्ड बनवाना होगा कठिन, जानिए क्या हैं नए नियम

किन लोगों के लिए फायदेमंद है ये प्लान?

यह प्लान उन लोगों के लिए एकदम सही है जो अपना सिम लंबे समय तक चालू रखना चाहते हैं या बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं. अगर आप एक बार रिचार्ज करके साल भर की छुट्टी पाना चाहते हैं, तो यह एक बेस्ट ऑप्शन है.

ज़रूर पढ़ें