KKR VS SRH: मैच के बाद अभिषेक शर्मा पर फूटा BCCI का गुस्सा, 1 डिमेरिट पॉइंट भी दिया, मैच फीस काटी
कोलकाता VS हैदराबाद
KKR VS SRH: आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला कोलकाता और हैदाराबाद के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया. ये मुकाबला सनराईजर्स हैदराबाद ने 65 रनों से जीत लिया साथ ही इस सीजन की पहली जीत भी दर्ज की तो वहीं केकेआर को दूसरी हार का सामना करना पड़ा. हैदराबाद को अपने पहले मुकाबलें में आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.
अभिषेक शर्मा का शानदार अर्धशतक
इस मैच में युवा ओपनर अभिषेक शर्मा के बल्ले से ताबड़तोड़ रन आएं. लेकिन मैच के बाद उन पर बीसीसीआई ने तगड़ जुर्माना भी लगा दिया. उनको आईपीएल के कॉड ऑफ कंडम्ट का उल्लंघन करने की सजा मिली हैं. बीसीसीआई ने अभिषेक शर्मा की 25 प्रतिशत मैच फीस काटी है साथ ही साथ एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है.
अभिषेक को किस बात की सजा मिली
हालांकि आईपीएल द्वारा जारी बयान में इस बात जिक्र नहीं हुआ कि उन्हें किस बात की सजा मिली है, लेकिन आर्टिकल 2.3, गलत भाषा या मैच के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल करने से संबंधित है. BCCI की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अभिषेक शर्मा ने IPL Code of Conduct के आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन किया, जो अपमानजनक या अश्लील भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा हुआ हैं.
𝐓𝐡𝐞 𝐝𝐢𝐩, 𝐭𝐡𝐞 𝐝𝐢𝐯𝐞, 𝐭𝐡𝐞 𝐂𝐀𝐓𝐂𝐇. 🤌
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 2, 2026
Varun Chakaravarthy pulls off an absolute blinder at deep square-leg to dismiss the dangerous Abhishek Sharma 🥵#TATAIPL 2026 | #KKRvSRH | LIVE NOW 👉 https://t.co/ySCLEcJOUA pic.twitter.com/jXoaMbiOUy
अभिषेक शर्मा ने बनाया नया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की पारी की बात करें तो कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर बोला है. उन्होंने महज 21गेंद में 228.57 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंद पर 48 रन ठोके. अभिषेक के बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के भी देखने को मिले. अब अभिषेक शर्मा के नाम 101 छक्के हो गए है. इससे पहले ये हैदराबाद के लिए 100 छक्के मारने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम था.
यह भी पढ़ें: KKR vs SRH: हैदराबाद के बल्लेबाजों पर मुजरबानी का कहर, एक ओवर में झटके 2 बड़े विकेट