MP में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच राहत! फिर से मिलेगा मिट्टी का तेल, जानिए कितनी होगी कीमत

बताया जा रहा है कि जिलों की मांग के मुताबिक सरकार तेल आवंटित करेगी. इसमें एक परिवार को 3 लीटर तेल बांटा जाएगा. इसकी कीमत 65 से 70 रुपये प्रति लीटर हो सकती है.
Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

MP News: मध्य प्रदेश में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच लोगों को सरकार की तरफ से राहत दी गई है. प्रदेश में एक बार फिर केरोसिन का तेल बेचा जाएगा. प्रति परिवार 3 लीटर मिट्टी का तेल बांटने की योजना है. अगर ऐसा होता है तो 5 साल बाद एक बार फिर से प्रदेश में मिट्टी का तेल बिकता हुआ दिखाई देगा.

65 रुपये लीटर मिल सकता है केरोसिन का तेल

केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश सरकार को 10 लाख लीटर केरोसिन के तेल का आवंटित किया है. जो कि प्रदेश सरकार को प्राप्त हो चुका है. बताया जा रहा है कि जिलों की मांग के मुताबिक सरकार तेल आवंटित करेगी. इसमें एक परिवार को 3 लीटर तेल बांटा जाएगा. इसकी कीमत 65 से 70 रुपये प्रति लीटर हो सकती है.

बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंपों के जरिए केरोसिन के तेल को बांटने का काम किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक हर जिले में दो-दो पेट्रोल पंप चिन्हित किए जाएंगे, क्योंकि पीडीएस के तहत राशन की दुकानों पर मिट्टी का तेल बांटा जाता था. लेकिन वितरण दुकानं बंद होने के बाद पेट्रोल पंप के जरिए केरोसिन का तेल बांटा जाएगा.

कलेक्टर जिलों में मांग का पता लगाएंगे

जानकारी के मुताबिक जिला कलेक्टरों को अपने जिलों में मिट्टी की तेल की मांग को लेकर पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं. जैसे ही कलेक्टर मिट्टी के तेल की मांग को लेकर खाद्य विभाग को जानकारी दे देंगे. उसके आधार पर जिलों में मिट्टी के तेल का वितरण किया जाएगा. 5 साल पहले उज्जवला योजना शुरू होने के बाद पीडीएस के जरिए मिट्टी के तेल की बिक्री पर रोक लगा लग गई थी. उज्जवला योजना के तहत लोगों को लोगों को सरकार ने गैस सिलेंडर मुहैया करवाए थे. इसके बाद से ही मिट्टी के तेल का वितरण बंद हो गया था.

बता दें कि मिडिल ईस्ट में चल रहे ईरान और अमेरिका के युद्ध के कारण दुनिया भार में पेट्रोलियम उत्पादों की समस्याएं दिखाई दे रही हैं. जिसका असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें: MP News: एक ही व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेजों से 66 सिम ले लिए, 50 नंबर अभी भी चालू हैं

ज़रूर पढ़ें