Bullet Train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन B28 लॉन्च करने की तैयारी में रेलवे, जानिए स्पीड-रूट और लॉन्च डेट

Bullet Train: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन B28 को 280 किमी/घंटा की टॉप स्पीड के लिए बनाया जा रहा है, जो पटरी पर 250 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी. रेलवे का टारगेट मार्च 2027 तक पहली ऐसी ट्रेन तैयार करने का है.
Bullet Train (File Photo)

बुलेट ट्रेन(File Photo)

Bullet Train: भारतीय रेलवे अब और भी आधुनिक और सुरक्षित हो रही है. देश में ही बनी ‘कवच’ सुरक्षा तकनीक वंदे भारत जैसी तेज ट्रेनें और पटरियों को 160 किमी/घंटा की रफ्तार के लायक बनाना इसी बदलाव का हिस्सा है. अब भारत अपनी पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन ‘B28’ पर काम कर रहा है, जिसे बेंगलुरु की BEML फैक्ट्री में बनाया जा रहा है. इसके लिए चेन्नई की ICF ने दो हाई-स्पीड ट्रेनें तैयार करने का जिम्मा BEML को सौंपा है. इस प्रोजेक्ट के बाद सरकार और भी एडवांस बुलेट ट्रेन ‘B35’ बनाने की तैयारी में है.

B28 और B35 बुलेट ट्रेन की स्पीड और खासियत

भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन B28 को 280 किमी/घंटा की टॉप स्पीड के लिए बनाया जा रहा है, जो पटरी पर 250 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी. रेलवे का टारगेट मार्च 2027 तक पहली ऐसी ट्रेन तैयार करने का है. इसके बाद और भी एडवांस B35 बुलेट ट्रेन पर काम होगा, जिसकी अधिकतम स्पीड 350 किमी/घंटा होगी. खास बात यह है कि रेलवे जापान की तकनीक को भारतीय जरूरतों के हिसाब से लोकलाइज करके इन्हें देश में ही विकसित कर रहा है.

B28 बुलेट ट्रेन का रूट क्या होगा?

भारत की पहली B28 बुलेट ट्रेन की शुरुआत सूरत और वापी के बीच होगी, जो लगभग 97 किलोमीटर का सफर तय करेगी. यह मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का ही एक हिस्सा है, जिसे अगस्त 2027 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है. बेंगलुरु की BEML कंपनी द्वारा तैयार की जा रही इस 8-डिब्बों वाली ट्रेन के सभी कोच पूरी तरह AC होंगे. यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें बेहद आरामदायक सीटें और मनोरंजन के लिए आधुनिक इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-CG News: बस्तर को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, रावघाट-जगदलपुर परियोजना को बजट में मिला पूरा फंड

B35 बुलेट ट्रेन लॉन्च और रूट

B28 के बाद भारत और भी तेज B35 बुलेट ट्रेन लॉन्च करेगा, जो 320 किमी/घंटा की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ेगी. मुंबई-अहमदाबाद के साथ-साथ सरकार देश में 7 नए हाई-स्पीड कॉरिडोर बनाने की भी तैयारी कर रही है. इन नए रूटों में दिल्ली-वाराणसी, मुंबई-पुणे और बेंगलुरु-चेन्नई जैसे बड़े शहरों को जोड़ने की योजना है ताकि लंबी दूरियां बहुत कम समय में तय की जा सकें.

ज़रूर पढ़ें