DC vs MI: दिल्ली के खिलाफ हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में सूर्या ने संभाली टीम की कमान, खेली अर्धशतकीय पारी
सूर्यकुमार यादव
DC vs MI: आईपीएल 2026 का 8 वां मुकाबला आज शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में मुंबई की कप्तानी भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने की. बता दें, मुंबई के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या इस मैच का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कमान सूर्यकुमार यादव ने संभाली. सूर्या ने इस मैच में टीम के लिए मुश्किल वक्त में शानदार पारी खेली और अर्धशतक जड़ा. हालांकि अर्धशतक जड़ने के बाद वह लुंगी एनगिडी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए.
दिल्ली के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे हार्दिक पंड्या?
दरअसल टॉस के लिए आए मुंबई इंडियंस की ओर से सूर्यकुमार यादव ने बताया कि हार्दिक पंड्या की तबीयत ठीक नहीं हैं, जिसके कारण वह इस मैच में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं.अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सूर्या ने कहा कि पंड्या की तबीयत ठीक नहीं हैं और वह इस मैच में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हैं. ऐसे में मैं आज उनकी भूमिका निभा रहा हूं. हार्दिक की जगह मुंबई की प्लेइंग 11 में दीपक चाहर को शामिल किया गया है.
Led from the front 🫡
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2026
A fine knock from #MI stand-in captain Surya Kumar Yadav with his 3⃣0⃣ #TATAIPL fifty 🔝
Updates ▶️ https://t.co/lufWYIGWql#KhelBindaas | #DCvMI | @mipaltan | @surya_14kumar pic.twitter.com/Toat1daL0x
यह भी पढ़ें: क्या RCB की प्लेइंग 11 में 4 की जगह 5 विदेशी खिलाड़ी हैं शामिल? जब विराट कोहली को देना पड़ा सवाल का जवाब
सूर्या ने जड़ी तूफानी पारी
दिल्ली के खिलाफ चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में कप्तानी पारी खेली. पंड्या की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभालते हुए उन्होंने 36 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 51 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसके बाद वह लुंगी एनगिडी की गेंद का शिकार हो गए. बता दें, ये सूर्या की आईपीएल में दिल्ली के खिलाफ तीसरी फिफ्टी है. इसके अलावा आईपीएल में उनका यह 30 वां अर्धशतक है.