CM मोहन यादव ने अनूपपुर हादसे पर दुख जताया, NDRF की टीम कोतमा रवाना, अब तक 1 की मौत, 3 घायल

MP News: सीएम मोहन यादव ने अनूपपुर हादसे पर दुख जताया है. घटनास्थल पर रेस्क्यू के लिए NDRF को रवाना किया गया है. इस हादसे में 1 की मौत हो चुकी है और 3 लोग घायल है.
CM Mohan Yadav expressed grief over the Anuppur tragedy

सीएम मोहन यादव ने अनूपपुर हादसे पर दुख जताया

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अनूपपुर हादसे पर दुख जताया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि अनूपपुर जिले के कोतमा नगर पालिका क्षेत्र में होटल का भवन ढहने की दुर्घटना दुखद है. एक नागरिक की मौत होना पीड़ादायक है.

आगे कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को श्रीचरणों में स्थान दें और शोकसंतप्त परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए NDRF की टीम रवाना

घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अब तक 4 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है. सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम ने लिखा कि स्थानीय मंत्री, जिला प्रशासन, पुलिस एवं SECL द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. तीन नागरिकों को रेस्क्यू कर सकुशल निकाला गया है. NDRF की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है. प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत व उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें: MP News: BJP नेता को जमीन पर कब्जा दिलाने का आरोप, जहर की शीशी लिए किसान का वीडियो वायरल, अस्पताल में भर्ती करवाया गया

1 की मौत, तीन घायल

कलेक्टर हर्षल पंचोली ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अब तक 4 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है. इनमें से एक मौत हो चुकी है. दो लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें शहडोल के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. वहीं एक को कोतमा में ही भर्ती किया गया है.

ज़रूर पढ़ें