‘… तो हम कोलकाता पर करेंगे हमला’, पाक मंत्री की गीदड़भभकी, भारत की ताकत देख उड़ी है नींद
पाकिस्तान रक्षा मंत्री आसिफ ख्वाजा
Pakistan: मिडिल ईस्ट जंग के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को गीदड़भभकी दी है. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अगर भारत ने कोई ‘नाटकीय साजिश के तहत ऑपरेशन’ किया तो पाकिस्तान सीधे कोलकाता तक जाएगा. इस दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत इन दिनों पाकिस्तान के खिलाफ साजिश रच रहा है. अगर भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया तो इसका जवाब ‘तेज, सोचा समझा और पक्का’ मिलेगा. फिलहाल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है.
पाकिस्तान ने पिछले साल अप्रैल 2025 को पहलगाम में हमला किया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी. भारत ने पाकिस्तान के इस हमले का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर मुंहतोड़ जवाब दिया था. तब से पाकिस्तान भारत की सैन्य ताकतों को लेकर घबराया हुआ है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद दोनों देशों के बीच खींचतान जारी है.
भारत की सैन्य ताकत को लेकर घबराया पाकिस्तान
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सियालकोट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान पर कोई भी नाटकीय साजिश के तहत ऑपरेशन किया तो पाक सीधे कोलकाता तक आएगा. उन्होंने दावा किया कि भारत पाकिस्तान पर हमला कर कई लोगों को मार देगा और फिर बाद में कहा जाएगा कि ये सब आतंकी थे. हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है. जब पाकिस्तान ने भारत को गीदड़भभकी दी हो. इससे पहले भी कई बार वह धमकी दे चुका है.
ये भी पढे़ंः प्रेमिका को देख फूट-फूटकर रोया किडनी बेचने वाला छात्र, खुद बताया क्यों बेची Kidney
राजनाथ सिंह के बयान पर दी थी धमकी
भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कुछ दिन पहले ही एक बयान दिया था. जिसमें कहा कि अगर पड़ोसी देश ने कोई भी गलत कदमय उठाने की गलती की तो भारत ऐसा जवाब देगा, जो अभूतपूर्व और निर्णायक होगा. राजनाथ सिंह के इसी बयान को लेकर पाकिस्तान में खलबली मच गई और वह लगातार धमकी देने लगा. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने उस दौरान यह धमकी दी. जब मिडिल ईस्ट में पहले से ही जंग शुरू है. फिलहाल, दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है.