प्रेमिका को देख फूट-फूटकर रोया किडनी बेचने वाला छात्र, खुद बताया क्यों बेची Kidney

Kidney Racket: गर्लफ्रेंड ने जब आयुष से किडनी बेचने का कारण पूछा तो कहा कि फीस के लिए पैसे नहीं थे. इस घटना को जिसने भी सुना हैरान रह गया. गर्लफ्रेंड से मिलने के बाद भी वह बार-बार चिल्लाता रहा कि मां को कुछ नहीं बताना.
Kanpur Kidney transplant

कानपुर किडनी कांड

Kidney Racket: बिहार से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो आपको सोचने के लिए मजबूर कर देगा. पैसों की तंगी से जूझ रहे छात्र ने ऐसा कदम उठाया कि हर कोई हैरान है. जो भी उसे देखता है उसका दिल टूट जाता है. फिलहाल, अब छात्र कानपुर की एक हॉस्पिटल में भर्ती है. इस दौरान वह बार-बार गुहार लगा रहा है कि मेरी मां को कुछ भी मत बताना. छात्र की गर्लफ्रेंड ने जब मुलाकात की वह पूरी तरह टूट गया और जोर-जोर से रोते हुए आंसू बहाने लगा. गर्लफ्रेंड से बोला कि उससे गलती हो गई. जानें क्या है पूरा मामला.

बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले आयुष कुमार के घर की आर्थिक स्थित सही नहीं थी. वह अपनी कॉलेज फीस जमा करने को लेकर काफी चिंतित रहा. क्योंकि घर पर फीस जमा करने के पैसे नहीं थे. उसके पिता का देहांत हो चुका है और घर की सारी जमीन भी गिरवी रखी. इसलिए लोन का भी कोई रास्ता नहीं निकला. इसी बीच वह एक साइबर ठग की गिरफ्त में आ गया और ऐसा काम कर बैठा, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. वह खुद अपने किए पर पछतावा कर रहा है.

6 लाख में हुआ था किडनी का सौदा

दरअसल, आयुष ने साइबर ठगों के जाल में आने के अपनी ही किडनी बेचने का सौदा कर लिया. इस दौरान आयुष 6 लाख में किडनी बेचने पर राजी हो गया. ठगों ने उसकी किडनी भी निकाल ली और पूरे पैसे भी नहीं दिए. आयुष ने यह बात अपने घर वालों को बिल्कुल नहीं बताई. जिस कॉलेज में आयुष पढ़ाई करता है, उसी कॉलेज में उसकी गर्लफ्रेंड भी पढ़ती है. जब उसे आयुष की हालत के बारे में पता चला तो वह बेगूसराय से सीधे कानपुर पहुंच गई और आयुष से मुलाकात की.

गर्लफ्रेंड को देखते ही रो पड़ा आयुष

आयुष ने गर्लफ्रेंड को देखते ही रो पड़ा और अपनी गलती स्वीकार करते हुए काफी देर तक आंसू बहाता रहा. गर्लफ्रेंड ने भी आयुष की हालत को देखते हुए ढांढस बंधाया और कहा कि सबकुछ ठीक हो जाएगा. जब गर्लफ्रेंड ने किडनी बेचने का कारण पूछा तो कहा कि फीस के लिए पैसे नहीं थे. इस घटना को जिसने भी सुना हैरान रह गया. गर्लफ्रेंड से मिलने के बाद भी वह बार-बार चिल्लाता रहा कि मां को कुछ नहीं बताना.

ये भी पढ़ेंः कोर्ट में पति की चप्पलों से पिटाई, दूसरी शादी की तैयारी को लेकर शुरू हुआ था विवाद, जमकर चले लात-घूंसे

पुलिस की टीम जांच में जुटी

फिलहाल, पुलिस की टीम ने किडनी गिरोह से जुड़े 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही इसमें शामिल अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस को उम्मीद है कि किसी बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है.

ज़रूर पढ़ें