Petrol-Diesel Price: नायरा के बाद इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नई कीमत

Petrol-Diesel Price: नायरा के बाद Shell India ने पेट्रोल के दाम 7.41 रुपए और डीजल के दाम 25 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं. हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल- डीजल की कीमत पर कोई बदलाव नहीं किया है.
Petrol-Diesel Price Today

पेट्रोल डीजल (File Image)

Petrol-Diesel Price: मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब भारत समेत दुनियाभर में देखने को मिल रहा है. कई देशों में तेल-गैस का संकट मंडराने लगा है. पिछले दिनों नायरा ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए थे. इसके बाद Shell India ने भी पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी की है. Shell India ने पेट्रोल के दाम 7.41 रुपए और डीजल के दाम 25 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं. हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल- डीजल की कीमत पर कोई बदलाव नहीं किया है.

सरकारी तेल कंपनियों ने अपनी पुरानी कीमतों को बरकरार रखा है. लेकिन मिडिल ईस्ट जंग शुरू होने के बाद दो कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं. हालांकि 1 अप्रैल 2026 को इंडियन ऑयल ने भी XP100 पेट्रोल के रेट में 11 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की थी. जिसके बाद XP100 पेट्रोल 160 रुपए प्रति लीटर हो गया है.

क्यों बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद रखा गया है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वह रास्ता है, जहां से दुनिया भर का करीब 20 प्रतिशत कच्चा तेल गुजरता है. लेकिन जंग की वजह से आवागमन बंद है. यही वजह है कि कच्चे तेल की कीमत लगातार आसमान छूती जा रही है. कच्चे तेल की कीमत 109 डॉलर प्रति बैरल को क्रास कर दिया है. जबकि जंग शुरू होने से पहले करीब 70 रुपए प्रति बैरल कीमत थी.

ये भी पढ़ेंः ‘… तो हम कोलकाता पर करेंगे हमला’, पाक मंत्री की गीदड़भभकी, भारत की ताकत देख उड़ी है नींद

बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव?

आज पेट्रोल की कीमत दिल्ली में 94.72 रुपए, कोलकाता- 104.21 रुपए, जयपुर0 104.72 रुपए, इंदौर- 106.48 रुपए, पटना- 105.58 रुपए और चेन्नई में 100.75 रुपए है. वहीं डीजल की कीमत की अगर बात की जाए, तो दिल्ली में 87.62 रुपए, मुंबई- 92.15 रुपए, जयपुर- 90.21 रुपए, इंदौर- 91.88 रुपए, पटना- 93.80 रुपए, चेन्नई- 92.34 रुपए और हैदराबाद में 95.70 रुपए है.

ज़रूर पढ़ें