Paytm लाया कमाल का फीचर, अब बिना ATM कार्ड के निकालें कैश और Face ID से करें पेमेंट, जानिए प्रोसेस
paytm का नया फीचर
Paytm New Features: Paytm ने अपने ग्राहकों के लिए दो नए और बेहतरीन फीचर्स पेश किए हैं, जिससे अब पैसे का लेन-देन और भी आसान व सुरक्षित हो गया है. अब आप UPI पेमेंट करते समय Face ID या फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल कर सकते हैं साथ ही बिना ATM कार्ड के भी कैश निकाल सकते हैं. यह बदलाव RBI के 1 अप्रैल से लागू हुए उन नियमों की वजह से किया गया है, जिनमें हर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य बना दिया गया है.
अब Face ID और फिंगरप्रिंट से होगा पेमेंट
Paytm के इस नए अपडेट के बाद अब आपको हर बार UPI PIN टाइप करने की झंझट नहीं होगी. अब आप सिर्फ अपने चेहरे (Face ID) या फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करके तुरंत पेमेंट कर सकते हैं. यह सुविधा Android और iPhone दोनों पर उपलब्ध है और पूरी तरह सुरक्षित है, क्योंकि आपका बायोमेट्रिक डेटा सिर्फ आपके फोन में रहता है. Paytm या बैंक इसे स्टोर नहीं करते. ध्यान रखें कि इस तरीके से आप एक बार में अधिकतम 5,000 रुपये तक का भुगतान कर सकते हैं. साथ ही अगर आप चाहें तो पुराने तरीके से PIN का इस्तेमाल करना भी जारी रख सकते हैं.
फोन में बायोमेट्रिक फीचर कैसे ऑन करें?
- इस फीचर को ऑन और इस्तेमाल करना बहुत आसान है.
- सबसे पहले अपना Paytm ऐप खोलें और ऊपर कोने में अपनी प्रोफ़ाइल (Profile) फोटो पर टैप करें.
- इसके बाद नीचे स्क्रॉल करके Settings ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब आपको ‘Pay with Fingerprint’ या ‘Pay with Face ID’ का ऑप्शन दिखेगा अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक को चुनें.
- अपना बैंक अकाउंट चुनें और मोबाइल स्क्रीन पर आ रहे निर्देशों का पालन करें.
- बस अब आपका बायोमेट्रिक सेट हो गया है और आप बिना PIN के पेमेंट कर पाएंगे.
बिना ATM कार्ड के पैसा कैसे निकालें?
- Paytm ने अब बिना कार्ड के ATM से पैसे निकालने (Cardless ATM Withdrawal) की सुविधा शुरू कर दी है.
- अब आपको कैश निकालने के लिए साथ में डेबिट कार्ड रखने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी.
- आप ATM मशीन पर दिख रहे QR कोड को स्कैन करके अपने चेहरे, फिंगरप्रिंट या PIN से पैसे निकाल सकते हैं.
- कैश निकालने के लिए सबसे पहले ATM पर जाकर ‘UPI Cash Withdrawal’ का ऑप्शन चुनें और जितने पैसे चाहिए वो भरें.
- इसके बाद अपने Paytm ऐप से स्क्रीन पर दिख रहे QR कोड को स्कैन करें.
- अब अपने फोन पर Face ID, फिंगरप्रिंट या UPI PIN डालते ही ATM से पैसे निकल आएंगे.
- इस तरीके से आप एक बार में 10,000 रुपये तक निकाल सकते हैं.