Mumbai vs Rajasthan: ‘मैं गलत नहीं हूं तो….’ मुंबई इंडियंस की हार के बाद हार्दिक पांड्या ने किस पर फोड़ा ठीकरा?
हार्दिक पंड्या
MI vs KKR Hardik Pandya: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर से आईपीएल में विस्फोटक पारी खेली. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मुकाबले में वैभव ने आते ही आक्रामक रुख अपनाया. और इसी पारी के बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के इतिहास में तीसरी बार पहले तीन मैच जीतने का काम किया है. दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या ने केकेआर के खिलाफ मिली हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ा है. कप्तान का कहना है कि दूसरी पारी में विकेट आसान होने के बावजूद भी हम अच्छा नहीं कर पाए.
हार्दिक पांड्या ने साफ-साफ कहा
मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने साफ-साफ कहा है कि पावर प्ले में टीम अपनी योजना के साथ गेंदबाजी नहीं कर पाई. मुंबई के कप्तान ने ये भी माना की राजस्थान के ओपनर्स ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन उनकी टीम के गेंदबाज अपेक्षा के अनुरुप प्रदर्शन नहीं कर सके. यह मैच हारने की पूरी जिम्मेदारी बल्लेबाजों पर नहीं डालूंगा कुछ गेंदबाजों को भी इसकी जिम्मेदारी लेनी होंगे.
𝙂𝙖𝙢𝙚 𝙧𝙚𝙘𝙤𝙜𝙣𝙞𝙨𝙚𝙨 𝙜𝙖𝙢𝙚! 🤝
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2026
🎥 #MI captain Hardik Pandya with some very kind words for the young Vaibhav Sooryavanshi 🩷#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvMI | @rajasthanroyals pic.twitter.com/t5Wg9LCtoV
जीत की नींव ओपनर्स ने रखी
राजस्थान की जीत की नींव ओपनर्स ने रखी. यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों पर नाबाद 77 रन बनाए, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 14 गेंदों में 39 रन ठोक दिए. दोनों ने पहले विकेट के लिए महज 5 ओवर में 80 रनों का लक्ष्य स्कोरबोर्ड पर लगा दिया था. साथ ही मुंबई यही से गेम में काफी पीछे चली गई और फिर वापसी करना मुश्किल हो गया.
यह भी पढ़ें: PSL 2026 के बीच सिडनी लौटते ही डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, जानें किस मामले में क्रिकेटर के खिलाफ हुआ एक्शन