शुभमन गिल के ओवरथ्रो पर भड़के आशीष नेहरा, लाइव मैच में दे दी गाली! वीडियो वायरल

Ashish Nehra: दरअसल दिल्ली कैपिटल्स की पारी के दौरान एक मौका ऐसा आया जब गुजरात के कप्तान शुभमन गिल से एक बड़ी गलती हो गई.
Ashish Nehra

आशीष नेहरा

Ashish Nehra: आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला बीते दिन बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. इस मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली और गुजरात ने महज 1 रन से यह मैच अपने नाम कर लिया. इस रोमांचक मुकाबले से गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह कप्तान गिल की एक गलती पर आग बबूला नजर आ रहे हैं.

लाइव मैच में फूटा नेहरा का गुस्सा

दरअसल दिल्ली कैपिटल्स की पारी के दौरान एक मौका ऐसा आया जब गुजरात के कप्तान शुभमन गिल से एक बड़ी गलती हो गई. रनआउट की कोशिश में उन्होंने गेंद को सीधे स्टंप्स पर मारने की कोशिश की, लेकिन थ्रो चूक गया और ओवरथ्रो के चलते दिल्ली को अतिरिक्त रन मिल गए. गिल की इस गलती पर डगआउट में मौजूद कोच आशीष नेहरा भी काफी नाराज नजर आए और गिल पर चिल्लाते दिखे.

नेहरा का ये रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.गिल से ये गलती उस वक्त हुई, जब दिल्ली को जीत के लिए 28 गेंदों में 63 रन चाहिए थे और जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल और स्टब्स क्रीज पर मौजूद थे. गिल की इस चूक में दोनों बल्लेबाजों ने तेज दौड़कर एक रन चुरा लिया और दबाव को कम कर दिया.

यह भी पढ़ें: कैमरन ग्रीन को बॉलिंग की हरी झंडी, क्या अब पटरी पर लौटेगी KKR की गाड़ी?

यूजर्स कर रहे रिएक्ट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि गुजरात के हेड कोच आशीष नेहरा ने मैच के दौरान गाली दी. वहीं, कुछ यूजर्स ने लिखा कि इतना गुस्सा ठीक नहीं नेहरा जी.

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले की बात करें, तो दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गिल एंड कंपनी ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम केएल राहुल की दमदार 92 रन की पारी के बदौलत 209 रन ही बना सकी और इस तरह गुजरात ने यह मुकाबला 1 रन से जीत लिया.

ज़रूर पढ़ें