सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विराट कोहली का नागिन डांस, RCB ड्रेसिंग रूम में लगे ठहाके
विराट कोहली
Virat Kohli: रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरू के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ अपने मजेदार अंदाज की वजह से भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. मैदान पर आक्रामक तेवर रखने वाले कोहली, मैदान के बाहर अपने फन और एंटरटेनिंग अंदाज से फैंस का दिल जीत लेते हैं. एक बार फिर उनका ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें किंग कोहली नागिन डांस करते नजर आ रहे हैं, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
विराट कोहली का नागिन डांस वायरल
दरअसल सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें किंग कोहली प्रैक्टिस सेशन के दौरान नागिन डांस करते नजर आ रहे हैं. हालांकि ये वीडियो कहां और किस मैच का है, यह साफ नहीं हो पाया है. कोहली का यह अंदाज देखर उनके साथी खिलाड़ी और आरसीबी का कोचिंग स्टाफ भी अपनी हंसी नहीं रोक पाया. किंग कोहली का यह मजेदार डांस देखकर स्टैंडस में बैठे फैंस भी हंसने लगे. सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
Virat Kohli funny nagin dance.😂 pic.twitter.com/FfMebuq5Vy
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) April 10, 2026
यह भी पढ़ें: PBKS vs SRH: 8 छक्के, 5 चौके…पंजाब के खिलाफ जमकर गरजा अभिषेक शर्मा का बल्ला, कूट डाले 28 बॉल में 74 रन
फैंस कर रहे मजेदार कमैंट
विराट कोहली के इस वायरल वीडियो पर उनके फैंस मजेदार कमैंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, किंग कोहली इन फनी मूड. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि राजस्थान रॉयल्स नागिन की तरह खेली. एक अन्य यूजर ने लिखा की, हाहा क्लासिक विराट कोहली मूव.
IPL 2026 में कोहली का अब तक का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में विराट कोहली ने आरसीबी के लिए खेलते हुए 3 मैचों में 129 रन बना लिए हैं, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 38 गेंदों में 69 रन की नाबाद पारी भी शामिल है. राजस्थान के खिलाफ उन्होंने 16 गेंदों में 32 रन की पारी खेली थी.