PBKS vs SRH: 8 छक्के, 5 चौके…पंजाब के खिलाफ जमकर गरजा अभिषेक शर्मा का बल्ला, कूट डाले 28 बॉल में 74 रन
अभिषेक शर्मा
PBKS vs SRH: आईपीएल 2026 का 17 वां मुकाबला शनिवार को पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद को मजबूत शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी बनाई. इस मैच में अभिषेक शर्मा का तूफान देखने को मिला, जिन्होंने महज 28 गेंदों में 74 रन की विस्फोटक पारी खेली और पंजाब के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की.
अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी
पंजाब किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर बोला है. इस मैच में अभिषेक ने चौके-छक्कों की झड़ी लगाते हुए ताबड़तोड़ अंदाज में महज 28 गेंदों में 74 रन की विस्फोटक पारी खेल डाली हैं. उनकी इस पारी में 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे. इस दौरान उन्होंने महज 18 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की.
ABHISHEK SHARMA PLAYED A STANDOUT KNOCK IN MULLANPUR – 74 (28). 🫡 pic.twitter.com/IUyrh7wDA7
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 11, 2026
यह भी पढ़ें: पहली ही गेंद से हावी रहे वैभव सूर्यवंशी, बुमराह-हेजलवुड और भुवी तक… फर्स्ट बॉल अटैक से नहीं बच सके दिग्गज
पावरप्ले में जड़े 7 छक्के
हैदराबाद की पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में ही 7 छक्के जड़ दिए. इन छक्कों के साथ उन्होंने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं. बता दें, अभिषेक आईपीएल इतिहास में पावरप्ले में 7 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
बता दें, अभिषेक आईपीएल इतिहास में 20 से कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने आईपीएल में अब तक 5 बार 20 गेंदों से कम में तूफानी फिफ्टी जड़ी है. उनसे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाक निकोलस पूरन के नाम दर्ज था, जिन्होंने 20 से कम गेंदों में आईपीएल में अब तक कुल 4 बार फिफ्टी जड़ी थी. हालांकि अब अभिषेक ने उन्हें पछाड़ दिया है.