एक दुल्हन, 2 बारातें! दोनों दूल्हे शादी करने पर अड़े, फिर किसके साथ विदा हुई दुल्हन?

Amroha News: अमरोहा की एक लड़की की मुरादाबाद में शादी लगी थी, लेकिन बाद में दोनों परिवारों के बीच अनबन हो गई, जिसकी वजह से रिश्ता टूट गया. इसी बीच संभल में लड़की की शादी होने वाली थी. शादी के दिन दोनों दूल्हे एक साथ बारात लेकर पहुंच गए.
Two Grooms Arrive With Barats in Amroha

अमरोहा में एक दुल्हन के लिए बारात लेकर पहुंचे 2 दूल्हे

UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो हर किसी को हैरान कर दी. यहां एक ही दुल्हन को लेने के लिए दो दूल्हे पहुंच गए. जिसके बाद विवाद होते-होते बच गया और दुल्हन संभल वाले दूल्हे के साथ विदा हो गई. जानें क्या है पूरा मामला?

अमरोहा की एक लड़की की मुरादाबाद में शादी लगी थी, लेकिन बाद में दोनों परिवारों के बीच अनबन हो गई, जिसकी वजह से रिश्ता टूट गया. लेकिन तब तक दूल्हे पक्ष ने शादी का कार्ड भी बांट डाला था. इसके बाद लड़की वालों ने संभल जिले में शादी फिक्स कर ली. शादी की डेट भी वही रखी, जो मुरादाबाद वाली शादी में रखी थी. यानी शादी दोनों से तय की गई थी.

पुलिस ने कराई सुलह

लड़की वाले शादी की पूरी तैयारियां कर दूल्हे के आने का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान बारात लेकर मुरादाबाद और संभल दोनों जिले वाले दूल्हे पहुंच गए. फिर क्या बवाल होते-होते बच गया. हालांकि काफी देर तक कहासुनी हुई लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मामले को सुलझाकर शादी कराई.

ये भी पढ़ेंः नोएडा में सैलरी-इंक्रीमेंट को लेकर कर्मचारियों ने जमकर काटा बवाल! की तोड़फोड़ और आगजनी, Video

बैरंग बारात लेकर लौटा दूल्हा

इस दौरान समझौता हुआ कि लड़की जिस पक्ष को चाहेगी. उसी से शादी होगी. लड़की ने इस दौरान संभल जिले वाले लड़के को लेकर रजामंदी जाहिर की. जिसके बाद दोनों की शादी हुई. वहीं मुरादाबाद वाला दूल्हा बारात बैरंग लेकर लौट गया.

तीनों ने आपस में किया समझौता

हालांकि, इस मामले को लेकर किसी पक्ष ने कोई लिखित शिकायत नहीं की. आपस में ही समझौता कर मामले को निपटा लिया. भले ही यह मामला शांति से ही निपट गया हो, लेकिन इसकी खूब चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर लोग खूब शेयर कर रहे हैं. इससे पहले भी अमरोहा से शादी में बवाल को लेकर कई खबरें आ चुकी हैं. जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट तक हुई थी.

ज़रूर पढ़ें