बिहार में नए CM को लेकर हलचल तेज! सम्राट चौधरी के घर की बढ़ाई गई सिक्योरिटी, कल होगा सीएम के नाम का ऐलान

Bihar New CM: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास के बाहर सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया है. 100 मीटर के दायरे में किसी भी व्यक्ति को बिना अनुमति जाने की इजाजत नहीं है. इसके साथ ही मुलाकातों का दौर शुरू हो गया है. राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसएसपी समेत कई सीनियर अधिकारियों से मुलाकात की.
Bihar Deputy CM Samrat Choudhary

बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी (फाइल फोटो)

Bihar New CM: बिहार में नए सीएम के ऐलान को लेकर हलचल तेज हो गई है. पटना के 5 देश रत्न मार्ग स्थित डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास के बाहर सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया है. 100 मीटर के दायरे में किसी भी व्यक्ति को बिना अनुमति जाने की इजाजत नहीं है. इसके साथ ही मुलाकातों का दौर शुरू हो गया है. राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसएसपी समेत कई सीनियर अधिकारियों से मुलाकात की.

15 अप्रैल को शपथ ग्रहण

सूत्रों के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार कल राज्यपाल को त्यागपत्र दे सकते हैं. अटल सभागार में मंगलवार (14 अप्रैल) दोपहर 2 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. जेडीयू विधायक दल की बैठक दोपहर 3 बजे आयोजित होगी. दोनों दलों की बैठक के बाद NDA विधायक दल की बैठक होगी. इस मीटिंग में ही सीएम के नाम पर मुहर लगेगी. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान नए सीएम के नाम का ऐलान करेंगे. शपथ ग्रहण समारोह 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा.

नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक

सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार (14 अप्रैल) को आखिरी कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी. बताया जा रहा है कि इस बैठक के बाद नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे.

ये भी पढ़ें: बिहार में 15 अप्रैल को 11 बजे होगा नई सरकार का गठन, NDA विधायक दल की बैठक के बाद होगा CM का ऐलान

सीएम की रेस में ये नाम

सीएम की रेस में कई नेताओं का नाम चल रहा है. इनमें 5 नामों की सबसे ज्यादा चर्चा चल रही है.

सम्राट चौधरी – वर्तमान में बिहार के डिप्टी सीएम हैं. कुशवाहा समाज से आते हैं. नीतीश कुमार के चहेते माने जाते हैं.

संजीव चौरसिया- बीजेपी के पुराने कार्यकर्ता और विधायक हैं. ओबीसी जाति से आते हैं.

जनकराम – अनुसूचित जाति से आते हैं. बीजेपी एमएलसी हैं.

श्रेयसी सिंह – बिहार सरकार में मंत्री हैं. सवर्ण वर्ग से आती है और पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की बेटी हैं.

धर्मशीला गुप्ता – राज्यसभा सांसद है. वैश्य समाज से आती है और महिलाओं के बीच अच्छी पकड़ है.

ज़रूर पढ़ें