नीतीश कुमार के कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला, जान बचाकर भागे लोग, देखें Video

Bihar: नीतीश कुमार के आयोजन में मधुमक्खियों ने अचानक से हमला कर दिया. इस दौरान वहां पर मौजूद लोग भागते नजर आए. सुरक्षाकर्मियों ने सीएम नीतीश को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला.
Bee Attack At Nitish Kumar Event

नीतीश कुमार के कार्यक्रम में मधुमक्खियों ने मचाया आतंक

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया था. कार्यक्रम चल ही रहा था कि अचानक से मधुमक्खियों ने भीड़ पर हमला कर दिया. इस दौरान कई अधिकारियों को काटकर घायल कर दिया. मधुमक्खियों से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए. हालांकि कार्यक्रम को तुरंत ही रोक दिया गया. जब मधुमक्खियों ने यह हमला किया. उस दौरान सीएम नीतीश कुमार भी मंच पर मौजूद रहे. फिलहाल, उन्हें सुरक्षित मंच से बाहर कर लिया गया.

जानकारी के अनुसार, सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था. जब नीतीश कुमार भीमराव अंबेडकर को माल्यार्पण करने जा रहे थे. इसी दौरान मधुमक्खियों ने कार्यक्रम में शामिल सभी के ऊपर हमला कर दिया. देखते ही देखते लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए भागना शुरू कर दिया. इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कार्यक्रम को तुरंत ही रोक कर रद्द कर दिया गया. सुरक्षाकर्मियों ने नीतीश कुमार को बड़ी मुश्किल से सुरक्षित बाहर निकाला.

नीतीश कुमार आज सीएम पद से देंगे इस्तीफा

नीतीश कुमार की आज पटना में अंतिम कैबिनेट बैठक आयोजित की गई थी. जिसमें नीतीश कुमार काफी भावुक दिखे. इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल के समय किए गए कार्यों का जिक्र किया और कहा कि मुझसे बिहार के लिए जितना हो सका, हमने किया. अब नई सरकार को भी उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा. नीतीश कुमार कुछ ही देर बाद दोपहर करीब 3:15 बजे सीएम पद से इस्तीफा देंगे. यानी अब आज से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे.

ये भी पढ़ेंः ‘जो हो सका मैंने बिहार के लिए किया, अब…’, आखिरी कैबिनेट बैठक में भावुक हो गए नीतीश कुमार

अब क्या करेंगे नीतीश कुमार?

सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार राज्यसभा का दायित्व निभाएंगे. बिहार के सबसे लंबे समय तक सीएम रहने वाले नीतीश कुमार ने पिछले सप्ताह ही राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी. आज उनकी सीएम के रूप में अंतिम कैबिनेट बैठक थी.

ज़रूर पढ़ें