एक बार फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा, राजस्थान के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट होकर दर्ज किया अनचाहा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma: सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में युवा सलामी बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए.
Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संघर्ष करने वाले अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 में एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए हैं. सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में युवा सलामी बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इस मैच में गोल्डन डक पर आउट होने के साथ उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है.

अभिषेक शर्मा ने दर्ज किया अनचाहा रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से टीम को तेज शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन वह इस भरोसे पर खरे नहीं उतर सके. राजस्थान के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने उन्हें पहली ही गेंद पर आउट कर दिया. इस विकेट के साथ ही अभिषेक के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वह अब एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 0 पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

यह भी पढ़ें: कौन हैं बिहार के साकिब हुसैन? जिन्होंने IPL डेब्यू में ही झटके 4 विकेट, कभी जूते खरीदने के लिए नहीं थे पैसे…

इस साल कितने बार गोल्डन डक पर आउट हुए अभिषेक शर्मा?

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा साल 2026 में 6 बार ज़ीरो पर आउट हो चुके थे, इस साल के शुरुआत में ही वह कीवी टीम के खिलाफ 2 बार बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे. इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान वह 3 मैचों में गोल्डन डक पर आउट हो गए थे. इसके बाद आईपीएल में वह लखनऊ और राजस्थान के खिलाफ भी खाता नहीं खोल पाए हैं. इस तरह अभिषेक इस साल कुल 7 बार डक पर आउट हुए हैं.

इसी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा और संजू सैमसन के एक कैलेंडर ईयर में 6 बार जीरो पर आउट होने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अभिषेक अब एक साल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

अभिषेक शर्मा आईपीएल करियर

25 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए डेब्यू किया था. अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ सिर्फ 19 गेंदों में 46 रनों की तूफानी पारी खेली थी. साल 2022 में वह सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा बने और एक शानदार ओपनर के रूप में अपनी पहचान बनाई. अभिषेक ने अब तक कुल 82 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 165.67 के स्ट्राइक रेट से 1945 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 50 अर्धशतक निकले हैं.

ज़रूर पढ़ें