क्या कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में खेलेंगे MS Dhoni? जानें चेन्नई की संभावित प्लेइंग 11
एमएस धोनी
MS Dhoni: आईपीएल 2026 का 22वां मुकाबला आज मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के मन में एक ही सवाल है कि क्या उनके चहेते थाला यानी एमएस धोनी इस मैच में खेलेंगे या नहीं?
क्या कोलकाता के खिलाफ खेलेंगे MS Dhoni?
दरअसल काफ इंजरी के चलते चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों टीम से बाहर चल रहे हैं. 28 मार्च को सीएसके ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया था कि इंजरी के चलते माही करीब 2 हफ्ते तक टाइम से बाहर रह सकते हैं और शुरुआती कुछ मुकाबले मइस कर सकते हैं. अब दो हफ्ते बीत चुके हैं, ऐसे में सीएसके के फैंस धोनी की वापसी की राह देख रहे हैं.
लेकिन फैंस को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा. ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी अभी मैच खेलने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हैं. इसके अलावा कोलकाता के खिलाफ मैच से पहले वह अभ्यास करते तो दिखे, लेकिन इस दौरान वह लाइट ट्रेनिंग करते दिखे. ऐसे में कोलकाता के खिलाफ उनका खेलना मुश्किल नजर आ रहा है.
🚨 BIG UPDATE ON CSK 🚨
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) April 14, 2026
– Most likely, there will be no changes in the CSK team today.
– Today as well, Ruturaj Gaikwad will open the batting along with Samson.
– Dewald Brevis will bat at number four.
– There is no chance of Mahendra Singh Dhoni playing in today’s match.
– The… pic.twitter.com/tUaXkXkppr
यह भी पढ़ें: एक बार फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा, राजस्थान के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट होकर दर्ज किया अनचाहा रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 में चेन्नई का अब तक का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक कुल 4 मैच खेले हैं, जिसमें शुरुआती 3 मुकाबलों में उन्हें बैक टू बैक हार का सामना करना पड़ा. हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 रन से सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की.
कोलकाता के खिलाफ CSK की संभावित प्लेइंग 11
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह