MP Board 10th Result 2026: कौन हैं एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर प्रतिभा सिंह सोलंकी? जानिए नंबर वन बनने के पीछे की पूरी कहानी
10वीं टॉपर प्रतिभा सिंह सोलंकी
MP Board Result 2026: बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हो और मन में कुछ बड़ा कर दिखाने का जज्बा हो, तो किस्मत आपके सामने घुटने टेक देती है और सफलता आपके सामने आकर खड़ी हो जाती है. इस कहावत का ऐसा ही उदहारण देखने को मिला है मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में जहां होनहार बेटी प्रतिभा सिंह सोलंकी ने इसे सकार करके दिखा दिया है.
मध्य प्रदेश में आज माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) के 10वीं और 12 के रिजल्ट जारी हो चुके हैं. इस साल बेटियों ने दोनाें ही कक्षाओं के परीक्षा परिणामों में बाजी मारी है. 10वीं के परीक्षा परिणाम में अगर टॉपर की बात करें तो इस साल प्रतिभा सिंह सोलंकी ने प्रदेश में टाॅप करके अपने परिवार का नाम रोशन किया है.
कौन हैं 10वीं टॉपर प्रतिभा सिंह सोलंकी?
10वीं कक्षा के परिक्षा परिणाम में पूरे प्रदेश में अपना नाम रोशन करने वाली प्रतिभा सिंह सोलंकी मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की रहने वाली है. उन्होंने बोर्ड परीक्षा 2026 में प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल करके इतिहास रच दिया है. प्रतिभा ने बोर्ड परीक्षा में 500 में से 499 अंक प्राप्त किए हैं. ये अंक उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है. रिजल्ट आने के बाद से ही प्रतिभा और उनके परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है.
कड़ी मेहनत के बाद मिली सफलता
बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभा सिंह सोलंकी ने अपनी सफलता के पीछे का राज खाेला है. प्रतिभा ने बताया कि वहा शाम 4:30 बजे स्कूल से आती थी और फिर 5:30 से 6:00 बजे तक बाहर खेलती थी, जिससे मन थोड़ा शांत रहे. इसके बाद प्रतिभा रात 8 बजे से 11 बजे तक लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करती थी और सुबह के समय भी रोजाना 2 घंटे पढ़ाई करती थीं. प्रतिभा ने कहा कि वह करीब 5 से 6 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई करती थी.
प्रतिभा सिंह ने 10वीं में टॉप करने का पूरा श्रेय अपने शिक्षकों और परिवार के लोगों को दिया है. उन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान उनको अच्छा सर्पोट मिला है. स्कूल में ही उनके सभी डाउट्स हल हो जाते थे, जिससे चलते घर पर रिवीजन करने पर उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा.
ये भी पढे़ं- MP Board 12th Result: भोपाल की खुशी राय ने किया 12वीं में टॉप, यहां देंखे एमपी बोर्ड टॉपर्स की पूरी लिस्ट