MP Board 12th Result: भोपाल की खुशी राय ने किया 12वीं में टॉप, यहां देंखे एमपी बोर्ड टॉपर्स की पूरी लिस्ट

MPBSE द्वारा कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस बार 12 वीं भोपाल की खुशी राय ने टॉप किया है. ये रही टॉपर्स की लिस्ट
MP Board 12th toppers

एमपी बोर्ड 12वीं टॉपर

MP Board 12th Result: माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस बार के रिजल्ट में भी छात्राओं ने बाजी मारी है. साथ ही प्राइवेट विद्यालयों से ज्यादा सरकारी स्कूलों का परिणाम बेहतर रहा है. बीते 16 साल में इस बार का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा है. 12वीं भोपाल की खुशी राय ने टॉप किया है.

भोपाल की खुशी राय ने किया टॉप

  • 12वीं में कॉमर्स समूह से भोपाल की खुशी राय ने 492 अंक के साथ टॉप किया
  • 12वीं में कला समूह से मुरैना की श्रुति तोमर ने टॉप किया
  • 12वीं में गणित समूह से सीहोर के श्लोक प्रजापति ने 500 में से 493 नंबर के साथ टॉप किया
  • 12वीं में फाइन आर्ट एवं होम साइंस में छतरपुर की शाइस्ताह कुरैशी ने 485 अंक के साथ टॉप किया.
  • 12वीं में साइंस समूह से इंदौर की तन्वी कुमावत ने 492 नंबर नंबर के साथ टॉप किया.
  • 12वीं की छात्रा ज्योति यादव ने आर्ट सब्जेक्ट में 500 में से 485 न हासिल कर प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त किया.

किसी भी छात्र को नहीं दिया गया पूरक

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार इस साल 6,13,318 नियमित छात्रों का रिजल्ट जारी किया गया, जिसमें 3,67,079 छात्र प्रथम श्रेणी, 99,073 छात्र द्वितीय श्रेणी और 254 छात्र तृतीय श्रेणी में पास हुए। कुल मिलाकर 4,66,406 छात्र परीक्षा में सफल रहे और पास प्रतिशत 76.01% रहा, साथ ही इस बार किसी भी छात्र को पूरक नहीं दिया गया.

मध्य प्रदेश सरकार देगी इनाम

मध्य प्रदेश सरकार ने इस बार भी पढ़ाई में अव्वल रहने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए खजाना खोल दिया है. शानदार नंबरों से पास होने वाले और टॉप करने वाले बच्चों को सरकार की तरफ से उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए लैपटॉप, स्कूटी और साइकिल इनाम में दी जाएगी. इस योजना को लेकर बच्चों में गजब का उत्साह है.

ज़रूर पढ़ें