धोनी की सलाह से चमकी नूर अहमद की किस्मत, अगले ही मैच में बन गए प्लेयर ऑफ द मैच

Noor Ahmad: आईपीएल 2026 की शुरुआत नूर अहमद के लिए कुछ खास साबित नहीं हुई थी. शुरुआती 4 मुकाबलों में फ्लॉप होने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने आखिरकार...
Noor Ahmad

नूर अहमद

Noor Ahmad: आईपीएल 2026 की शुरुआत नूर अहमद के लिए कुछ खास साबित नहीं हुई थी. शुरुआती 4 मुकाबलों में फ्लॉप होने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने आखिरकार अपना फॉर्म वापस पा लिया है. मंगलवार को केकेआर के खिलाफ मैच से पहले नेट्स में नूर ने सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह से लंबी बात की और इसी बातचीत ने उनकी किस्मत बदल दी.

कैसे बदली नूर की किस्मत?

दरअसल आईपीएल 2026 का 22 वां मुकाबला मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. इस मैच में अफगान स्पिनर नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी कर चेन्नई की जीत में अहम भूमिका निभाई. चेन्नई के लिए नूर ने 4 ओवर में गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने सिर्फ 21 रन देकर 3 विकेट झटके. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. बीते कुछ दिनों से नूर खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और लगातार विकटों के लिए संघर्ष कर रहे थे. लेकिन केकेआर के खिलाफ उन्होंने अपनी लय वापस हासिल कर ली है.

यह भी पढ़ें: CSK vs KKR: नूर अहमद की फिरकी में फंसे कोलकाता के बल्लेबाज, चेन्नई ने 32 रन से रौंदा

दिल्ली के खिलाफ लिया था इस सीजन का पहला विकेट

बता दें, 21 वर्षीय अफगान स्पिनर नूर अहमद के लिए पिछले कुछ महीने काफी मुश्किल भरे रहे. जनवरी से अब तक उन्होंने सिर्फ एक ही विकेट लिया था, जो पिछले मैच में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिला था. चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम आमतौर पर स्पिनर्स के लिए मददगार साबित होता है. नूर को इस सीजन के 4 विकेट भी इसी मैदान में मिले.

धोनी से की थी बात

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नूर अहमद की शानदार गेंदबाजी के बाद सीएसके के बॉलिंग कोच श्रीधरन श्रीराम ने इसका श्रेय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दिया. केकेआर के खिलाफ मैच से पहले धोनी से नूर से अहम बातचीत की थी, जिसमें माही ने इस बात पर जोर दिया था कि गुगली का इस्तेमाल ज्यादा न हो.

ज़रूर पढ़ें