वेदांता पावर प्लांट का पीसीसी चीफ दीपक बैज ने किया दौरा, बोले – प्लांट प्रबंधन को बचाने की कोशिश हो रही है

Vedanta Power Plant Deepak Baij: नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि हम राजनीति करने नहीं आए हैं. हमारे बीच के लोगों की इस घटना में मौत हुई है. वहीं अभी भी बहुत लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार चल रहा है. उनका दुःख बांटने आए हैं.
vedanta power plant blast, pcc chief deepak baij, said try to Save Plant Management

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने वेदांता पावर प्लांट का दौरा किया

Vedanta Power Plant: सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुई दर्दनाक घटना के बाद गुरुवार (16 अप्रैल 2026) को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि अब तक FIR नहीं होना बताता है कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से प्लांट प्रबंधन को बचाने की कोशिश कर रही है.

ये भी मौजूद रहे

पीसीसी चीफ के अलावा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, खरसिया विधायक उमेश पटेल, विधायक रामकुमार यादव, विधायक राघवेंद्र सिंह, विधायक ब्यास कश्यप, विधायक बालेश्वर साहू, विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, पूर्व विधायक नोबेल वर्मा, जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल मौजूद रहे.

‘हम राजनीति करने नहीं आए’

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि हम राजनीति करने नहीं आए हैं. हमारे बीच के लोगों की इस घटना में मौत हुई है. वहीं अभी भी बहुत लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार चल रहा है. उनका दुःख बांटने आए हैं. भाजपा के शासन में ये प्लांट लगा है और कबाड़ से भरे प्लांट को चलाया जा रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि प्लांट सिर्फ पैसा कमाने आया है, उसे हमारे दुख दर्द से कोई लेना-देना नहीं है. यहां की उन्नति से इन प्लांट को कोई सरोकार नहीं है. कांग्रेस के जांच दल फिर से आएगा और जब तक घटना की पूरी जानकारी और घटना का कारण और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हो जाती डटे रहेंगे.

ये भी पढ़ें: CGMSC घोटाला मामले में 4 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश, टेंडर प्रक्रिया में मिलीभगत का आरोप

1 करोड़ के मुआवजे की मांग

प्रदेश कांग्रेस ने हादसे की जांच के लिए 10 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. सक्ती जिले के संघीतराई में स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से दर्दनाक हादसा हो गया. इसमें 20 लोगों की मौत हो गई है. भारतीय मजदूर संघ ने 1 करोड़ रुपये की मुआवजे की मांग की है.

ज़रूर पढ़ें