MP Weather Update: एमपी में अगले 48 घंटे बेहद गर्म, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट, जानें आज का मौसम

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम ने पूरी तरह से करवट बदल ली है. अप्रैल की शुरुआत में हुई ओलावृष्टि और बारिश के बाद अब भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है.
MP-Weather

मध्य प्रदेश न्यूज

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम ने पूरी तरह से करवट बदल ली है. अप्रैल की शुरुआत में हुई ओलावृष्टि और बारिश के बाद अब भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है. रतलाम में इस मौसम का सबसे अधिक तापमान 44°C दर्ज किया गया जबकि ग्वालियर, भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों में पारा 40°C से 42°C के बीच रहा. आईएमडी ने मध्य प्रदेश में लू का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है.

भोपाल-इंदौर का हाल

अगर बड़े शहरों की बात की जाए तो राजधानी भोपाल साथ-साथ इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में भी पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. भीषण गर्मी शहरों में रहने वाले लोगों की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है. भोपाल में तापमान 41.4 डिग्री, जबलपुर में 41.7 डिग्री, इंदौर में 40.4 डिग्री और उज्जैन में 40.6 डिग्री दर्ज किया गया.

लू का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 19 अप्रैल के लिए लू की विशेष चेतावनी जारी की है. उज्जैन, रतलाम, दतिया, टीकमगढ़ और छतरपुर जैसे जिलों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें. उज्जैन, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में रविवार को लू का अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: 12098 वर्ग किमी का होगा Bhopal मेट्रोपॉलिटन रीजन, नोटिफिकेशन जारी; जानिए कौन से जिले जुड़ेंगे

राहत की खबर

लेकिन प्रदेशवासियों के लिए थोड़ी सी राहत की खबर है. दरअसल 20 अप्रैल को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम बदलने की उम्मीद है. बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल और छिंदवाड़ा जैसे इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है.

ज़रूर पढ़ें