घर के इस कोने में ना रखें ये चीजें, वरना आर्थिक तंगी का करना पड़ सकता है सामना
Vastu Tips: घर का ये कोना मानसिक, आध्यात्मिक और आर्थिक संतुलन का स्थान माना जाता है. इस स्थान पर भारी वस्तुएं, कबाड़, बंद पड़ी आदि वस्तुओं को रखने से मानसिक और आर्थिक दिक्कतों का सामना पड़ सकता है.
घर की उत्तर पूर्व दिशा (ईशान कोण) बहुत शुभ है
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में दिशाओं का अहम स्थान होता है. हर दिशा के कुछ ना कुछ मायने होते हैं. इनमें किन वस्तुओं को रखा जाए जिसे लाभ मिले और किन्हें रखने से बचना चाहिए. इस तरह की सारी जानकारी वास्तु के जानकार बताते हैं. जानकारों के अनुसार घर की उत्तर पूर्व दिशा बहुत पवित्र मानी जाती है. यहां धन के देवता भगवान कुबेर और सुख-समृद्धि एवं ऐश्वर्य की देवी लक्ष्मी का निवास माना जाता है. इस दिशा में दोष आने से आर्थिक तंगी और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
घर का ईशान कोण शुभ है
- उत्तर पूर्व दिशा को ईशान कोण माना जाता है, जो बेहद शुभ होता है.
- इस दिशा में विभिन्न देवी-देवताओं का वास माना जाता है.
- घर का ये कोना मानसिक, आध्यात्मिक और आर्थिक संतुलन का स्थान माना जाता है.
- इस स्थान पर भारी वस्तुएं, कबाड़, बंद पड़ी आदि वस्तुओं को रखने से मानसिक और आर्थिक दिक्कतों का सामना पड़ सकता है.
किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- भारी सामान और कबाड़ – घर की उत्तर पूर्व दिशा या ईशान कोण में भारी फर्नीचर, सामान से भरा ड्रम, अलमारी या पत्थर, कबाड़ आदि रखने से बचना चाहिए. इससे ऊर्जा का प्रवाह रुक जाता है. द्ररिदता को आमंत्रण मिलता है.
- शौचालय – उत्तर पूर्व दिशा (ईशान कोण) में शौचालय होने से संचित पूंजी धीरे-धीरे खत्म होने लगती है.
- रसोई घर – ईशान कोण में किचन होने से भगवान कुबेर का प्रभाव कम होता है. इस वजह से बचत में बाधा आती है.
ये भी पढ़ें: झारखंड के इस मंदिर में है भगवान परशुराम का फरसा, जमीन के नीचे धंसा है, रामायणकाल से जुड़ी है कथा
- सीढियां – उत्तर पूर्व दिशा में सीढ़ियां होना प्रोग्रेस में बाधा माना जाता है. इससे व्यापार में घाटा और कर्ज की संभावना रहती है.
- बंद सामग्री – बंद पड़ी सामग्री जैसे घड़ी को इस दिशा में नहीं रखना चाहिए. मुरझाये या कांटेदार पौधे भी नहीं रखना चाहिए. मनी प्लांट ईशान कोण में रखने से गुड फॉर्च्यून आता है.