Gold Silver Rate Today: MP में आज क्या है सोने-चांदी का भाव, 10 ग्राम गोल्ड के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे?

MP Gold Silver Rate: बाजार खुलने के साथ ही सोने-चांदी के दाम में बदलाव देखने को मिला. 22 और 24 कैरेट सोने के दाम में आज गिरावट देखने को मिली.
mp-gold-silver-rate

गोल्ड सिल्वर रेट

Gold Silver Rate Today: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. शेयर मार्केट में सोमवार (20 अप्रैल 2026) को तेजी दर्ज की गई. बाजार खुलने के साथ ही सोने-चांदी के दाम में बदलाव देखने को मिला. 22 और 24 कैरेट सोने के दाम में आज गिरावट देखने को मिली.

भोपाल में सोने का भाव

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव 15534 रुपये प्रति ग्राम रहा. रविवार के मुकाबले दाम में 49 रुपय की गिरावट देखने को मिली. वहीं, 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 155340 रुपये रही. 19 अप्रैल के मुकाबले कीमतों में 490 रुपये की कमी दर्ज की गई.

22 कैरेट सोने की कीमतों में भी गिरावट रही. गुड रिटर्न्स के मुताबिक सोमवार को 1 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 14240 रुपये रही, जो रविवार 45 रुपये कम है. वहीं, 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड के दाम 142400 रुपये रहे. ये दाम रविवार के मुकाबले 450 रुपये कम हैं.

आज चांदी का क्या भाव रहा?

चांदी के दाम में सोमवार को कोई बदलाव नहीं देखने को मिला. गुड रिटर्न्स के अनुसार 1 ग्राम चांदी की कीमत सोमवार (20 अप्रैल) को 275 रुपये रही. वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 275000 रुपये रही.

ये भी पढ़ें: Bhopal: भोपाल के गांधी नगर में दो गायों की चोरी से बढ़ा तनाव, फार्म हाउस पर मिली खून और घंटियां, बजरंग दल ने थाने में दिया धरना

सोने और चांदी की कीमतों का असर इसकी खरीदारी पर देखने को मिल रहा है. शादी का सीजन शुरू हो चुका है. लोग अधिक वजन की अपेक्षा कम वजन के गहने पसंद कर रहे हैं और इन्हें खरीद हैं.

ज़रूर पढ़ें