CM मोहन यादव का तमिलनाडु दौरा कल, विधानसभा चुनाव में करेंगे प्रचार; 23 अप्रैल को होनी है वोटिंग

मिलनाडु में कुल 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग होनी है. तमिलनाडु में एनडीए गठबंधन में बीजेपी 27 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.
Chief Minister Dr. Mohan Yadav (File Photo)

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव(File Photo)

CM Mohan Yadav Tamil Nadu Visit: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में वोटिंग से पहले बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल यानी 21 अप्रैल को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे. एक दिवसीय यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री दो विधानसभाओं में चुनाव प्रचार करेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

CM मोहन यादव का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव तमिलनाडु की रासिपुरम और अविनाशी विधानसभा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर एक बजे भोपाल से कोयंबटूर पहुंचेंगे. इसके बाद हेलीकॉप्टर के जरिए रासिपुरम विधानसभा पहुंचेंगे. एक बजकर 20 मिनट पर रासिपुरम विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी डॉ. एस डी प्रेमकुमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम साढ़े 4 बजे कोयंबटूर नार्थ जिले के अविनाशी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ. एल. मुरूगन के समर्थन में प्रचार करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव कोयंबटूर से सायं 6:15 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे.

23 अप्रैल को होनी है वोटिंग

तमिलनाडु में कुल 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग होनी है. तमिलनाडु के साथ ही पश्चिम बंगाल की पहले फेज की वोटिंग भी 23 अप्रैल को होनी है. वहीं पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. तमिलनाडु में एनडीए गठबंधन में बीजेपी 27 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. जबकि एनडीए में सबसे ज्यादा 167 सीटों पर AIDMK ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं. जबकि 40 सीटों पर एडीए के अन्य सहयोगी दल चुनाव लड़ रहे हैं.

बता दें इसके पहले पश्चिम बंगाल में भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने धुआंधार चुनाव प्रचार किया था. 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल कमरहाटी विधानसभा समेत दो सीटों पर रैली और चुनाव प्रचार किया था. इस दौरान मुख्यमंत्री ने गली-गली जाकर लोगों के घरों और दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी थीं. मुख्यमंत्री जनता से कहा था कि पूरा देश विकास कर रहा है, लेकिन बंगाल पीछे रहे गया. सीएम ने जनता से अपील करते हुए कहा था कि राज्य में बीजेपी की सरकार बनाइए, जिससे डबल इंजल से पश्चिम बंगाल का तेजी से विकास होगा.

ये भी पढे़ं: MP News: विधायक निर्मला सप्रे का दलबदल मामला, सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए HC से समय मांगा, 29 अप्रैल को अगली सुनवाई

ज़रूर पढ़ें