IPL की चमक से बौखलाया पाकिस्तान, मुजरबानी के बाद दासुन शनाका पर लगाया बैन
दासुन शनाका
Dasun Shanaka: आईपीएल 2026 की चमक के बीच पाकिस्तान सुपर लीग एक बार फिर सुर्खियों में है. बता दें, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ब्लेसिंग मुजरबानी के बाद अब श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर दासुन शनाका पर बैन लगा दिया है.
PCB ने शनाका पर क्यों लगाया बैन?
दरअसल, श्रीलंकाई ऑलराउंडर दासुन शनाकापाकिस्तान सुपर लीग 2026 में लाहौर कलंदर्स की ओर से खेलने वाले थे, लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले ही अपना नाम वापस ले लिया. इसके बाद वे आईपीएल फ्रेंचाईजी राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ गए , जहां उन्हें सैम करन के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसे कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन माना और सख्त का कार्रवाई करते हुए शनाका पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है.
यह भी पढ़ें: क्या हार्दिक पांड्या से छिन जाएगी MI की कप्तानी? मुंबई इंडियंस की खस्ता हालत ने बढ़ाई टेंशन
ब्लेसिंग मुजरबानी पर भी लगाया था बैन
गौर करने वाली बात यह है कि यह पहला मौका नहीं जब पीसीबी ने पीएसएल छोड़ आईपीएल चुनने वाले खिलाड़ी पर एक्शन लिया हो. इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ब्लेसिंग मुजरबानी पर भी कार्यवाई करते हुए उनपर बैन लगाया. बता दें, मुजरबानी को आईपीएल फ्रेंचाईजी कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ने के कारण 2 साल का बैन झेलना पड़ा है. जबकि वे पीएसएल 2026 में इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलने वाले थे.
हालांकि पीसीबी के इस फैसले [आर सवाल उठे थे. ब्लेसिंग मुजरबानी की एजेंसी ने एक बयान जारी कर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के दावे को खारिज कर दिया था. उनका कहना था कि जिस कॉन्ट्रैक्ट उल्लंघन की बात की जा रही है, वैसा कोई आधिकारिक समझौता हुआ ही नहीं था. एजेंसी के अनुसार, सिर्फ सोशल मीडिया पर अनाउंसमेंट किया गया था. इसके अलावा मुजरबानी ने भी सवाल उठाया था कि जब कोई औपचारिक समझौता हुआ ही नहीं, तो पजीर किस आधार पर उनपर बैन लगाया गया.