CG Board Result 2026: इस दिन आएगा सीजी बोर्ड के 10वीं-12वीं का रिजल्ट! यहां जानें चेक करने का पूरा प्रोसेस

CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्रों को अब रिजल्ट ता इंतजार है. जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) जल्द ही बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 का रिजल्ट 2026 जारी करेगा
CG Board Result 2026

CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्रों को अब रिजल्ट ता इंतजार है. जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) जल्द ही बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 का रिजल्ट 2026 जारी करेगा. ये रिजल्टhttps://cgbse.nic.in/ और https://results.cg.nic.in/ पर उपलब्ध होगा. छात्र एडमिट कार्ड पर दिए रोल नंबर का उपयोग करके CGBSE रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

दरअसल, सीजी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च, 2026 तक और 12वीं कक्षा की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई थी. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

कब आएगा सीजी बोर्ड का रिजल्ट?

  • छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) जल्द ही 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी करने वाला है.
  • मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार, रिजल्ट अप्रैल 2026 के अंत तक जारी होने की संभावना है.
  • रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी. इससे पहले बोर्ड रिजल्ट की तारीख और समय की जानकारी देने के लिए आधिकारिक नोटिस जारी करेगा.
  • छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे 10वीं और 12वीं रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें.

ये भी पढ़ें- ये हैं छत्तीसगढ़ की सिल्क सिटी! यहां के कपड़ों की दुनिया भर में है जबरदस्त डिमांड

कैसे चेक करें रिजल्ट?

छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

  • सबसे पहले आप CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट https://cgbse.nic.in/ या https://results.cg.nic.in/ पर जाएं,
  • फिर वेबसाइट के होम पेज पर Chhattisgarh Board 10th Result 2026 या Chhattisgarh Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें,
  • अब छात्र एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर और कैप्चा कोड को सही से दर्ज करें,
  • रिजल्ट देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें,
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे चेक करें और पीडीएफ डाउनलोड करें.

ज़रूर पढ़ें