भोपाल से राजगढ़ जल्द ट्रेन से सफर कर सकेंगे यात्री, रामगंजमंडी रूट पर 2027 तक काम होगा पूरा

Bhopal Ramganjmandi Rail Line: भोपाल से रामगंजमंडी तक बनने वाली नई रेल लाइन का फायदा मध्य प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान को भी होगा. कोटा और झालावाड़ तक पहुंच आसान हो जाएगी. इस रेल लाइन के निर्माण के बाद दोनों राज्यों के बीच सफर आसान हो जाएगा.
bhopal ramganjmandi rail line 276 km route will complete in 2027

सांकेतिक तस्वीर

Bhopal Ramganjmandi Rail Line: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से राजगढ़ का सफर आसान, आरामदायक और तेज होने वाला है. राजस्थान के रामगंजमंडी तक 276 किमी नई रेल लाइन निर्माण कार्य तेजी के साथ हो रहा है. इससे सीहोर और राजगढ़ की यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा. इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के निर्माण में 3035 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

रेल लाइन का काम कब पूरा होगा?

  • भोपाल से रामगंजमंडी तक बनने वाली नई रेल लाइन का फायदा मध्य प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान को भी होगा.
  • राजस्थान के कोटा और झालावाड़ तक पहुंच आसान हो जाएगी.
  • इस रेल लाइन के निर्माण के बाद दोनों राज्यों के बीच सफर आसान हो जाएगा.
  • इस प्रोजेक्ट का 187 किमी का हिस्सा तैयार हो चुका है.
  • पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल के अंतर्गत तैयार हो रहे इस प्रोजेक्ट का निशातपुरा डी केबिन से श्यामपुर तक 42 किमी का हिस्सा पूरा हो चुका है.
  • वहीं, कोटा मंडल के अंतर्गत राजगढ़ से रामगंजमंडी तक 145 किमी के हिस्सा में पटरी बिछाने का काम पूरा हो चुका है.
  • ब्यावरा-सोनकच्छ-नरसिंहगढ़-कुरावर वाले करीब 89 किमी हिस्से का काम साल 2026-27 तक पूरा हो जाएगा.

इस रेल रूट पर 27 स्टेशन

  • भोपाल-रामगंजमंडी रेल लाइन 276 किमी लंबी है, जिसमें 4 बड़ी सुंरग, 4 बड़े ब्रिज, 34 मुख्य पुलिस और 171 अंडरपास का निर्माण कार्य किया जा रहा है.
  • इस रूट पर 27 रेलवे स्टेशन होंगे.
  • इस रेल प्रोजेक्ट के बनने के बाद ये न केवल यात्रियों बल्कि मालगाड़ियों के लिए फायदेमंद साबित होगा.

ये भी पढ़ें: Indore Sharjah Flight: इंदौर-शारजाह फ्लाइट पर 30 अप्रैल तक ‘ब्रेक’! इस तारीख से शुरू होगी बुकिंग

क्या फायदे होंगे?

  • अभी इस रूट पर रेल लाइन नहीं है, इस वजह से यात्रियों को बस से सफर करना होता है.
  • सड़क मार्ग के मुकाबले रेल तेज, आसान और आरामदायक सफर माना जाता है.
  • कनेक्टिविटी बढ़ने के साथ-साथ माल ढुलाई में वृद्धि होगी.

ज़रूर पढ़ें