Indore Sharjah Flight: इंदौर-शारजाह फ्लाइट पर 30 अप्रैल तक ‘ब्रेक’! इस तारीख से शुरू होगी बुकिंग

Indore Sharjah Flight: जानकारी के मुताबिक ज्यादातर टूरिस्ट और कारोबारी खाड़ी देशों की यात्रा से बचते हुए दिखाई दे रहे हैं. पैसेंजर्स की संख्या में कमी आने की वजह से एयरलाइंस फ्लाइट के संचालन में हिचक रही है.
indore sharjah flight booking from 1 may

इंदौर-शारजाह फ्लाइट के लिए 1 मई से बुकिंग

Indore Sharjah Flight: इंदौर से शारजाह तक जाने के लिए हवाई यात्रियों को अभी और इंतजार करना होगा. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 30 अप्रैल 2026 तक फ्लाइट के संचालन पर ब्रेक लग गया है. एयरलाइंस ने 19 अप्रैल से उड़ान शुरू की घोषणा की थी, लेकिन मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच संचालन शुरू नहीं हो सका.

यात्रियों ने बढ़ाई दूरियां

दरअसल, ईरान-अमेरिका के बीच जारी युद्ध और मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति और भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों ने शारजाह से दूरियां बना ली हैं. जानकारी के मुताबिक ज्यादातर टूरिस्ट और कारोबारी खाड़ी देशों की यात्रा से बचते हुए दिखाई दे रहे हैं. पैसेंजर्स की संख्या में कमी आने की वजह से एयरलाइंस फ्लाइट के संचालन में हिचक रही है.

कब से शुरू हो रही है बुकिंग?

  • इंदौर-शारजाह फ्लाइट का संचालन पहले हफ्ते के सातों दिन होता था.
  • समर शेड्यूल में घटाकर इसे 4 दिन (रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार) कर दिया गया है.
  • इसके बाद भी एयरलाइंस कंपनी को यात्री नहीं मिल रहे हैं.
  • अब तक तीन बार फ्लाइट के लिए बुकिंग शुरू की गई लेकिन यात्रियों की कमी की वजह से संचालन नहीं हो पाया.
  • अब 01 मई 2026 से एयरलाइंस कंपनी ने बुकिंग शुरू की है.

ये भी पढ़ें: Gwalior Road Accident: मन्नत पूरी होने पर महिला ने कराया भोज, मंदिर से लौटने पर हादसे में गई जान, ग्वालियर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 6 लोग घायल

यात्रियों पर बोझ पड़ रहा है

  • मध्य प्रदेश की इकलौती अंतरराष्ट्रीय उड़ान के अस्थायी तौर से बंद होने पर यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं.
  • एमपी से शारजाह जाने के लिए अब यात्रियों को दिल्ली या मुंबई से फ्लाइट की बुकिंग करनी पड़ रही है, इससे आर्थिक बोझ पड़ रहा है.
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्रियों को 35 हजार रुपये से ज्यादा का भुगतान करना पड़ रहा है.

ज़रूर पढ़ें