अभिषेक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देख गदगद हुए मेंटर युवराज सिंह, ‘SIR’ कहकर किया संबोधित
अभिषेक शर्मा
Abhishek Sharma: आईपीएल 2026 में 21 अप्रैल मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन कर दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हरा दिया है. इस मैच में हैदराबाद के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 10 चौके और 10 छक्कों की मदद से 135 रन की नाबाद पारी खेली. इस दौरान अभिषेक ने सिर्फ 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. अभिषेक के इस ताबड़तोड़ प्रदर्शन को देख उनके मेंटर युवराज सिंह गदगद हो गए हैं. जिसके बाद उन्होंने एक खास ट्वीट कर अभिषेक को खास मैसेज दिया है.
अभिषेक की पारी के बाद क्या बोले युवराज सिंह?
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अभिषेक की तूफानी पारी के बाद उनके मेंटर युवराज सिंह ने उनकी जमकर तारीफ की है. युवराज ने अभिषेक की तारीफ करते हुए एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि, बल्ले को अपना काम करने दो! हर दिन के साथ आप और बेहतर होते जा रहे हो. बहुत बढ़िया खेले सर अभिषेक!इसी प्रोसेस से आगे बढ़ते रहो.
Let the bat do the work! 🤫 getting better each day 👏🏻 well played sir Abhishek! keep up with the process 👊🏻 @OfficialAbhi04 @SunRisers @IPL #SRHvsDC
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) April 21, 2026
यह भी पढ़ें: क्या मुंबई के खिलाफ खेलेंगे MS Dhoni? रोहित के खेलने पर सस्पेंस बरकरार
47 गेंदों में जड़ा शतक
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए और दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. देखते ही देखते इस युवा बल्लेबाज ने 47 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया. यह अभिषेक के आईपीएल करियर का दूसरा शतक है. दिल्ली के खिलाफ इस मैच में अभिषेक ने 68 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 10 छक्कों की मदद से 135 रन की नाबाद पारी खेली.
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी के दमपर निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 242 रन बनाए. जवाब में दिल्ली की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी और इस तरह हैदराबाद ने यह मैच 47 रन से जीत लिया. हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.