लखनऊ के खिलाफ जडेजा का अनोखा सेलिब्रेशन वायरल, अब ऑलराउंडर ने खुद दी सफाई
रवींद्र जडेजा
Ravindra Jadeja: आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हरा कर जीत लिया है. इस मैच में रवींद्र जडेजा ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से राजस्थान की जीत में अहम भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मैच के दौरान निकोलस पूरन को आउट कर उन्होंने अनोखे स्टाइल में सेलिब्रेट किया. अब जड्डू ने खुद इस सेलिब्रेशन के पीछे की कहानी बताई है.
जडेजा का अनोखा सेलीब्रेशन
लखनऊ की पारी के दौरान निकोलस पूरन रवींद्र जडेजा की गेंद पर बड़ा शॉट मारने की कोशिश में अपना कैच थमा बैठे. पूरन को आउट कर जडेजा ने अनोखे स्टाइल में सेलिब्रेट किया. उन्होंने पूरन को उंगली दिखाई और अपनी जेब की ओर इशारा किया. जडेजा का यह स्टाइल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
RAVINDRA JADEJA COOKED NICHOLAS POORAN 🥶
— Cricket Central (@CricketCentrl) April 22, 2026
Ravindra Jadeja – "You are in my pocket" [After taking wicket of Pooran.] pic.twitter.com/PJuUOE2Ewn
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच दिल्ली कैपिटल्स की चमकी किस्मत! मैच विनर खिलाड़ी की वापसी को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट
सेलिब्रेशन पर क्या बोले रवींद्र जडेजा?
मैच के बाद जडेजा से जब उनके इस सेलिब्रेशन को लेकर पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मेरे मन में अचानक से उस वक्त यह सवाल आया कि निकोलस पूरन मेरी जेब में हैं और मैंने वैसा ही किया. जडेजा का यह अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.
बने प्लेयर ऑफ द मैच
लखनऊ के खिलाफ रवींद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से राजस्थान की जीत में अहम भूमिका निभाई. इस मैच में उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 43 रन की शानदार पारी खेली. इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट झटका. इस ऑलराउंड प्रदर्शन के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.