CM मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, बोले- गेहूं उपार्जन अब 9 मई तक किया जाएगा, MP को मिल्क कैपिटल बनाएंगे
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज प्रदेशवासियों को संबोधित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि गेहूं उपार्जन की तारीख को 30 अप्रैल से बढ़ाकर 9 अप्रैल कर दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की राह में तेजी से आगे बढ़ रही है.
‘अगर जरूरत पड़ी तो उपार्जन की तारीख और बढ़ाएंगे‘
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैं आपसे साझा करना चाहता हूं कि हमने केंद्र सरकार से अतिरिक्त गेहूं खरीदने के लिए अपील की थी. जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया. अतिरक्त 22 लाख मीट्रिक टन की वृद्धि ना केवल हमारे किसानों का सम्मान है, बल्कि यह किसानों की आय सुनिश्चित करने के लिए है. इसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद देना चाहता हूं. इसके साथ ही सभी किसान भाईयों के लिए गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट खोल दिए गए हैं. अब शनिवार को भी खरीदी की जा सकेगी. हफ्ते में 6 दिन गेहूं खरीदी होगी. मैं यह भी बता दूं कि हमने गेहूं उपार्जन की तारीख को बढ़ा दिया है. पहले इसकी आखिरी तारीख 30 अप्रैल की थी. लेकिन अभी इसे 9 मई तक कर दिया है. अगर जरूरत पड़ी तो इसे और आगे बढ़ाएंगे.’
‘5 रुपये में किसानों को बिजली उपलब्ध करवाएंगे’
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘किसान भाईयों को कोई परेशानी ना हो, ये हमारा संकल्प है. हमारा फोकस प्रदेश के किसान भाईयों पर है. हमारी सरकार इस बार किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है. जिसमें किसानों को हम 5 रुपये में बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवाएंगे. इसके साथ ही हमारी योजना है कि आगामा वर्षा काल के बाद हम रात के बजाय सिंचाई के लिए दिन में ही पर्याप्त बिजली उपलब्ध करवाएंगे. साथ ही सोलर पंप पर 90 परसेंट की सब्सिडी देंगे.
मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने के साथ ही सरकार आगे बढ़ रही है. हमने दूध उत्पादन से लेकर उसके संकलने के भी प्रयास बढ़ाए हैं. किसानों को दूध 8 से 10 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बढ़क मिल रहा है. सच्चा वादा, पक्का काम यही सरकार का संकल्प है. आपकी मेहनत आपका पसीना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.’
ये भी पढे़ं: ‘मेरा बेटा TI है, जहां मिलेगा वहीं मारूंगा’, उज्जैन में शूटिंग कोच पर बरसाए थप्पड़; लोडेड पिस्टल तानी!