RCB के खिलाफ जमकर चला साई सुदर्शन का बल्ला, जड़ा IPL करियर का तीसरा शतक

Sai Sudharsan: आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के युवा सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन का बल्ला जमकर बोला है. आरसीबी के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने शानदार शतक जड़ दिया है.
Sai Sudharsan

साई सुदर्शन

Sai Sudharsan: आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के युवा सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन का बल्ला जमकर बोला है. आरसीबी के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने शानदार शतक जड़ दिया है. यह सुदर्शन के आईपीएल करियर का तीसरा शतक है. इसी के साथ उन्होंने क्रिस गेल का खास रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

साई सुदर्शन ने जड़ा शानदार शतक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल की जोड़ी ने आते ही आक्रामक तेवर दिखाए और तूफानी बल्लेबाजी कर गुजरात को शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी हुई. इस दौरान सुदर्शन ने आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और 57 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से शानदार शतक जड़ दिया है. हालांकि इसके अगली ही गेंद में वह जोश हेजलवुड की गेंद पर आउट हो गए.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: चेन्नई की जीत के बाद बदली पॉइंट टेबल की तस्वीर, जानें किसके सिर सजी ऑरेंज और पर्पल कैप

क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड

आरसीबी के खिलाफ विस्फोटक शतकीय पारी खेलने के साथ ही साई सुदर्शन ने नया कीर्तिमान रच दिया है. वह अब आईपीएल में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है. गेल ने 48 पारियों में 2,000 रन पूरे किए थे, जबकि सुदर्शन ने 47 पारियों में ही ये कारनामा कर दिखाया है.

साई सुदर्शन आईपीएल करियर

24 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने साल 2022 में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया था. आईपीएल में उन्होंने अब तक खेले गए 47 मैचों की 47 पारियों में 2,000 से ज्यादा रन बना लिए हैं. आईपीएल में उनके बल्ले से अब तक 13 अर्धशतक और 3 शतक निकले हैं.

ज़रूर पढ़ें