Harbhajan Singh Networth: चंडीगढ़ में करोड़ों का घर, लग्जरी कारों का कलेक्शन… जानें कितने अमीर हैं भज्जी
हरभजन सिंह
Harbhajan Singh: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज स्पिनर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. चर्चा है कि भज्जी ने आम आदमी पार्टी का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं. हाल ही में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने 7 अन्य संसादों के साथ बीजेपी जॉइन करने की बात कही, जिसमें हरभजन सिंह का नाम भी जोड़ा जा रहा है.हालांकि, पूर्व क्रिकेटर की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इन सब के बीच भज्जी की नेटवर्थ को लेकर चर्चा तेज हो गई है, तो आइए जानते हैं आखिर कितनी संपत्ति के मालिक हैं हरभजन सिंह
कितनी है हरभजन सिंह की नेटवर्थ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह की कुल संपत्ति करीब 81.80 करोड़ रुपये है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद 2022 के हलफनामे में दी थी. भज्जी की गिनती भारत के सबसे अमीर खिलाड़ियों में की जाती हैं.उनके पास करोड़ों की अचल संपत्तियां हैं.
यह भी पढ़ें: RCB के खिलाफ जमकर चला साई सुदर्शन का बल्ला, जड़ा IPL करियर का तीसरा शतक
कहां-कहां से करते हैं कमाई?
हरभजन सिंह की कमाई के स्त्रोतों की बात करें, तो क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी उनकी कमाई के कई स्त्रोत हैं. वह क्रिकेट कमेंट्री, ब्रांड एंडोर्समेंट और बीसीसीआई से मिलने वाली पेंशन से अच्छी-खासी कमाई करते हैं. इसके अलावा राजनीति में एंट्री के बाद सांसद के तौर पर उन्हें वेतन और भत्ते मिलते हैं.
चंडीगढ़ में करोड़ों का आलीशान घर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की लाइफस्टाइल काफी रॉयल मानी जाती है. चंडीगढ़ में उनके पास एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत करीब 28 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा भज्जी के पास मुंबई के सांता क्रूज, चंडीगढ़, मोहाली, जालंधर और अहमदाबाद जैसे शहरों में भी प्रॉपर्टी है, जिनकी कीमत 59 करोड़ के आसपास बताई जाती है.
भज्जी के कार कलेक्शन की बात करें, तो उनके पास कई महंगी और लग्जरी कार हैं, जिसमें Hummer H2 SUV, Audi and Mercedes-Benz जैसी कई लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं.
हरभजन सिंह क्रिकेट करियर
भारतीय पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की बात करें, तो उन्होंने भारत के लिए तीनों फॉर्मैट में खेलते हुए कुल 365 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने कुल 707 विकेट झटके.