MP Weather Today: एमपी में सूरज के तीखे तेवर! नर्मदापुरम सबसे गर्म शहर, 5 जिलों में लू की चेतावनी
Heatwave in MP: राज्य के 20 से ज्यादा शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया जा रहा है. दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होने लगी हैं. दोपहर में लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने रायसेन समेत 5 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है.
भीषण गर्मी से बचाव करता युवक (स्त्रोत - ANI)
Severe Heatwave Alert: मध्य प्रदेश में सूरज के तीखे तेवर जारी हैं. राज्य के 20 से ज्यादा शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया जा रहा है. दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होने लगी हैं. दोपहर में लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने रायसेन समेत 5 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है. पिछले कुछ दिनों से नर्मदापुरम सबसे गर्म शहर बना हुआ है.
पिछले 24 घंटे में मौसम कैसा रहा?
- पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा.
- भोपाल, नर्मदापुरम, चंबल, रीवा, जबलपुर और सागर संभागों में तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया गया.
- सागर, सीहोर, नीमच, गुना, रीवा, अशोकनगर, शिवपुरी समेत 20 जिलों में झोंकेदार हवा के साथ आंधी चली.
नर्मदापुरम सबसे गर्म शहर
- मध्य प्रदेश का सबसे गर्म शहर नर्मदापुरम रहा, यहां शुक्रवार (24 अप्रैल) को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
- छतरपुर जिले के खजुराहो और नौगांव में क्रमश: अधिकतम तापमान 43.4 और 43 डिग्री दर्ज किया गया.
- प्रदेश के पांच बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया.
- जबलपुर में 42 डिग्री, भोपाल में 41.6 डिग्री, इंदौर में 41.2 डिग्री और उज्जैन में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें: ‘दांत तोड़कर जिंदा गाड़ दूंगा…’, मंत्री नागर सिंह चौहान के भाई की अलीराजपुर जिला पंचायत CEO को धमकी
अगले 24 घंटे में मौसम कैसा रहेगा?
- मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा.
- रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़ और निवाड़ी में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है.
- अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.
- दिल्ली-एनसीआर के आसपास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है. महाराष्ट्र में एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है.
- पूर्वी यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए एक ट्रफ गुजर रहा है, इन तीनों मौसम गतिविधियों का असर मध्य प्रदेश पर देखने को मिलेगा.