‘दांत तोड़कर जिंदा गाड़ दूंगा…’, मंत्री नागर सिंह चौहान के भाई की अलीराजपुर जिला पंचायत CEO को धमकी

Alirajpur News: अलीराजपुर जिला पंचायत सीईओ ने प्रदेश के मंत्री इंदर सिंह चौहान के भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं. किसी मामले को लेकर मंत्री के भाई ने सीईओ को जिंदा गाड़ने की बात कही है.
इंदर सिंह चौहान और मंत्री नागर स‍िंह चौहान

इंदर सिंह चौहान और मंत्री नागर स‍िंह चौहान

Alirajpur News: मध्य प्रदेश में इन दिनों नेताओं यानी कि मंत्री और विधायकों के परिवार वालों का उत्‍पाद देखने को मिल रहा है, जो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. कोई यहां आम नागरिकों को अपनी कार से कुचल देता है तो किसी का भाई अधिकारी को मारने के लिए दौड़ पड़ता है. इसके बाद जब मामला सामने आता है तो माफी मांग कर बात को खत्म कर द‍िया जाता है. विधायक प्रीतम लोधी के बेटे के बाद अब मंत्री नागर सिंह चौहान के भाई का मामला सामने आया है.

मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में जनपद पंचायत कार्यालय के भीतर हंगामे का मामला सामने आया है. प्रदेश सरकार में मंत्री नागर सिंह चौहान के भाई इंदर सिंह चौहान पर महिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) को धमकाने, रास्ता रोकने और मारने के लिए दौड़ने का आरोप लगा है. शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

क्‍या है पूरा मामला?

यह पूरा विवाद मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के कुछ आवेदनों को निरस्त किए जाने के बाद शुरू हुआ. आरोप है कि जनपद पंचायत अध्यक्ष के पति इंदर सिंह चौहान इस फैसले से नाराज होकर कार्यालय पहुंचे और वहां मौजूद CEO प्रिया ठाकुर से बहस करने लगे.

महिला अधिकारी का कहना है कि आरोपी ने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और गंभीर धमकियां दीं. उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने उन्हें डराने की कोशिश की और मारने के लिए आगे बढ़ा. घटना के बाद अधिकारी ने खुद को कार्यालय में असुरक्षित बताया है. सीईओ ने कहा कि मंत्री के भाई ने धमकी देते हुए कहा था कि दांत तोड़कर जिंदा जमीन में गढ़वा दूंगा.

गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही मिल गई जमानत

मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंचने के बाद केस दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई. जब इस पूरे मामले को मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि उनका अपने भाई के निजी मामलों से कोई लेना-देना नहीं है और वे लंबे समय से उनसे अलग हैं.

ऐसा पहली बार नहीं है जब आरोपी इंदर स‍िंह चौहान का नाम इस तरह के व‍िवादों में सामने आया हो, पहले भी वह इस तरह के विवादों में घिर चुका है. इसके बाद भी इस तरह के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं.

विधायक प्रीतम के बाद चर्चा में मंत्री नागर

विधायक प्रीतम लोधी के बाद अब मंत्री नागर सिंह चौहान चर्चा में आ गए हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि प्रदेश में नेता पुत्रों और उनके परिजनों की तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. यहां तक की नेता अफसरों को भी देख लेने की धमकी देने से नहीं चूकते हैं. इसके बाद भी सरकार की तरफ से कोई ठोक कार्रवाई नहीं की जाती है. 

ये भी पढ़ें: ‘भारत के भविष्य पर संदेह न करें…’, नागपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- भारत विश्वगुरु जरूर बनेगा

ज़रूर पढ़ें