बंगाल में घुसपैठ‍ियों को पीएम मोदी का अल्‍टीमेटम, बोले- 4 मई के पहले देश छोड़ दो, वरना…

PM Modi Bengal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बंगाल में जनसभा को संबोधित करते हुए घुसपैठियों को अल्टीमेटम दे दिया. उन्‍होंने कहा कि 4 मई के पहले बंगाल छोड़े दें.
पीएम मोदी

पीएम मोदी

PM Modi Bengal Visit: पश्‍च‍िम बंगाल में दूसरे चरण का चुनाव प्रचार अपने अंतिम समय मे है. तमाम राजनीतिक दल प्रचार में लगे हुए हैं. इस बीच आज रविवार को पीएम मोदी ने बॉनगांव ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. पीएम ने जनसभा को संबोध‍ित करते हुए कहा कि बनगांव से मैं डंके की चोट पर घुसपैठियों को भी चेतावनी देना चाहता हूं.जो भी अवैध तरीके से बंगाल में घुस आया है, जो फर्जी डॉक्यूमेंट लेकर यहां रह रहा है, वो 29 अप्रैल से पहले बंगाल और हिंदुस्तान छोड़ दे.वरना, 4 मई के बाद हर घुसपैठिए को खदेड़ा जाएगा.

पीएम मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान में बंगाल ने कमाल कर दिया है. पहले चरण में टीएमसी का अहंकार टूट गया है। अब दूसरे चरण में भाजपा की प्रचंड जीत पक्की होने जा रही है.

हम सभी को टीएमसी से आजादी दिलाएंगे- पीएम

प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल के पास सब कुछ है.बंगाल के लोगों के पास सामर्थ्य भरपूर है, इसलिए बंगाल फिर से देश का नंबर वन राज्य बन सकता है. हमें बस नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आह्वान को याद रखना है.नेताजी ने कहा था, तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा.नेताजी के इस आह्वान पर देशवासियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. आज बंगाल को आपके एक वोट की जरूरत है.आप हमें अपना आशीर्वाद दीजिए, अपना वोट दीजिए, हम आपको टीएमसी से आजादी दिलाएंगे.

tmc ने महिलाओं और बहनों को किया प्रताड़ित- पीएम  

पीएम मोदी ने कहा कि  टीएमसी के महाजंगलराज की सबसे बड़ी पीड़ित हमारी बहनें और बेटियां हैं.बहनों के साथ सबसे बड़ा धोखा हुआ है, इसलिए इस बार सबसे अधिक गुस्सा बहनों में ही दिख रहा है.संदेशखाली में बहनों के साथ गुंडे अन्याय करते रहे.टीएमसी की निर्मम सरकार गुंडों का साथ देती रही.यहां बहनों को ही गाली दी गई. बंगाल के भाइयों और बहनों, इसे कभी भी भूलना नहीं है.

आगे कहा कि टीएमसी के महाजंगलराज में यहां से बेटियां लापता हो रही हैं, लेकिन यहां की टीएमसी सरकार सोई पड़ी है. बेटियों की इन्हें कोई चिंता नहीं है. अब और नहीं, 4 मई के बाद भाजपा की सरकार इन गुंडों का चुन-चुन कर हिसाब करेगी. भाजपा सरकार में यहां बंगाल की बहनों को अपनी बीमारी का इलाज टालने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

महिलाओं को मुफ्त इलाज देगी सरकार

पीएम मोदी ने कहा कि  हमारी सरकार आपको पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देगी. जन औषधि केंद्र पर 80 प्रतिशत डिस्काउंट पर दवा दी जाएगी.ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की जांच और टीका मुफ्त लगाया जाएगा. साथ ही गर्भावस्था के दौरान ₹21,000 और ग्रेजुएशन के लिए बेटियों को ₹50,000 की मदद भाजपा सरकार देने वाली है. यानी बेटियों की पढ़ाई और दवाई, इसकी चिंता भाजपा सरकार करेगी.

ये भी पढ़ें: UP Chunav Survey: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? सपा को मिली बढ़त, जानें BJP का हाल, सर्वे में चौंकाने वाले आंकडे़

ज़रूर पढ़ें