6 Wickets in 6 Balls: वर्ल्ड क्रिकेट में इलेक्ट्रीशियन का कहर, 6 गेंदों में 6 विकेट लेकर रचा इतिहास, VIDEO

Myles Davis 6 Wickets in 6 Balls: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज माइल्स डेविस हैं, जिन्होंने हाल ही में स्टैफर्डशायर काउंटी लीग में कहर बरपाते हुए इतिहास रच दिया है.
Myles Davis

माइल्स डेविस

Myles Davis 6 Wickets in 6 Balls: क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है, क्योंकि यहां कब क्या हो जाए, इसका अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल होता है. क्रिकेट के मैदान पर आए दिन नए रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं. इसी कड़ी में हाल ही में एक गेंदबाज ने 6 गेंदों में 6 विकेट लेकर वर्ल्ड क्रिकेट में हंगामा मचा दिया है.

वर्ल्ड क्रिकेट में इस गेंदबाज ने बरपाया कहर

दरअसल हम जिस गेंदबाज की बात कर रहे हैं, वो इंग्लैंड के तेज गेंदबाज माइल्स डेविस हैं, जिन्होंने हाल ही में स्टैफर्डशायर काउंटी लीग में कहर बरपाते हुए इतिहास रच दिया है. डेविस ने अपने एक ही स्पेल में 6 गेंदों में 6 विकेट लेकर तहलका मचा दिया है. डेविस ने यह ऐतिहासिक कारनामा काउंटी लीग में पेनक्रिज क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए पेल्सॉल क्रिकेट क्लब के खिलाफ किया.

यह भी पढ़ें: MI vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ मिली हार, तो क्या टूट जाएगा मुंबई का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना? जानें पूरा समीकरण

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

मैच की बात करें, तो पहले बल्लेबाजी करते हुए पेनक्रिज की टीम 168 रन पर सिमट गई. जवाब में पेल्सॉल की टीम के 49 रन पर दो विकेट गिर गए थे. इसके बाद पेनक्रिज की ओर से नौवां ओवर माइल्स डेविस डालने आए. इस ओवर की आखिरी गेंद पर डेविस ने लगातार दो बल्लेबाजों को बोल्ड कर दिया. इसके बाद 10वें ओवर में की पहली गेंद पर उन्होंने बल्लेबाज को फंसाया और विकेटकीपर ने कैच लपक लिया. डेविस ने अगली तीन गेंदों पर तीन बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड कर पावेलियन भेज दिया और अपनी डबल हैट्रिक पूरी कर ली. देखते ही देखते पेल्सॉल का स्कोर 49/2 से 49/9 हो गया और हर कोई हैरान रह गया.

माइल्स डेविस ने साथी का किया धन्यवाद

माइल्स डेविस की बात करें, तो पेशे से वह एक इलेक्ट्रीशियन हैं और वह यह मुकाबला मिस करने वाले थे. लेकिन उनके एक साथी ने उनकी शिफ्ट कवर कर ली, जिससे वह इस मैच में हिस्सा ले सके. मैच के बाद डेविस ने कहा कि, वह अपने उस साथी को शुक्रिया कहना चाहेंगे, जिसकी वजह से वह यह मैच खेल पाए. उन्होंने आगे कहा कि शायद अब इससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता.

ज़रूर पढ़ें