LPG Gas Cylinder Price Hike: अब और महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, 993 रुपए बढ़े दाम, नया रेट 3,000 के पार
एलपीजी सिलेंडर
LPG Gas Cylinder Price Hike: कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की कीमत आज, 1 मई से बढ़ गई है. इसका सीधा असर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों पर देखने को मिलेगा. सरकार ने भले ही कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी हो, लेकिन घरेलू गैस की कीमतों पर कोई परिवर्तन नहीं किया है. कमर्शियल गैस में यह अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोत्तरी है.
सरकार ने आज 1 मई को छोटे व्यापारियों समेत होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को बड़ा झटका दिया है. क्योंकि 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत 993 रुपए बढ़ा दी गई है. जिसके बाद कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,000 को पार कर गई है. यानी आज से कमर्शियल सिलेंडर 3,000 से ज्यादा में भरा पाएंगे. सभी बड़े शहरों के रेट्स अलग-अलग हैं.
19 KG कमर्शियल सिलेंडर की कीमत आज से 993 रुपये बढ़ गई है। आज से दिल्ली में 19 KG सिलेंडर की कीमत 3071.50 रुपये होगी। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं: सूत्र
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 1, 2026
कहां-कितने में मिलेगा कमर्शियल गैस सिलेंडर?
- दिल्ली- ₹3,071.50
- कोलकाता में सिलेंडर ₹2,208 के बजाय ₹3,202 में मिलेगा. क्योंकि यहां सबसे ज्यादा ₹994 महंगा हुआ है.
- मुंबई- ₹3,024 हो गया है.
- चेन्नई-₹3,237 कीमत पहुंच गई है.
ये भी पढ़ेंः व्हाट्सएप ओपन करने की जरूरत नहीं, मैसेज आते ही दिखेगा बबल, जानें क्या है नया फीचर
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं
सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है. घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए हैं. यानी घरेलू गैस सिलेंडर को पुरानी कीमत पर ही भराया जा सकेगा. कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से बाजार में मिलने वाली खाने-पीने की चीजें भी महंगी हो सकती हैं. यानी आने वाले दिनों में होटल और रेस्टोरेंट अपने मेन्यू के दाम बढ़ा सकते हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है. इस खबर ने छोटे व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है.