UP Board: यूपी बोर्ड में 10वीं के बाद अब 12वीं के छात्रों को भी मिलेगा इम्प्रूवमेंट का मौका, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

UP Board: यूपी बोर्ड में अब तक सिर्फ हाईस्कूल के बच्चों को ही इम्प्रूवमेंट परीक्षा में बैठने की अनुमति होती थी, लेकिन अब विभाग इंटरमीडिएट के छात्रों को भी अवसर देने की योजना बना रहा है.
Exam

परीक्षा देते हुए बच्‍चे (सांकेतिक तस्‍वीर)

UP Board: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल साथ-साथ इंटरमीडिएट का भी परिणाम जारी कर दिया है. अब तक सिर्फ हाईस्कूल के बच्चों को ही इम्प्रूवमेंट परीक्षा में बैठने की अनुमति होती थी, लेकिन अब विभाग इंटरमीडिएट के छात्रों को भी अवसर देने की योजना बना रहा है. यानी इंटरमीडिएट के छात्रों को अपना परिणाम सुधारने का एक और मौका मिल सकेगा. विभाग ने यूपी सरकार के पास इम्प्रूवमेंट परीक्षा को लेकर प्रस्ताव भेजा है.

UP बोर्ड ने इम्प्रूवमेंट परीक्षा की तैयारी के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है. जैसे ही मंजूरी मिल जाएगी, तो डेट की घोषणा की जाएगी. यह उन छात्रों के लिए खुशखबरी भरी खबर है, जिनका किसी कारणवश परिणाम के मुताबिक कम प्रतिशत आया है. ऐसे छात्र इंप्रूवमेंट परीक्षा के जरिए अपने रिजल्ट को सुधार सकते हैं. पहले यह केवल 10वीं के छात्रों को सुविधा मिलती थी, लेकिन अब यह 12वीं के छात्रों को भी सुविधा मिल सकेगी.

फेल होने वाले छात्र क्या करें?

ऐसे छात्र जो किसी कारणवश एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं. वे कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं. कंपार्टमेंट परीक्षा के तहत जिन विषयों में फेल हुए हैं, उनकी दोबारा परीक्षा दे सकते हैं. इससे सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि छात्र का एक साल बच जाएगा. ये परीक्षाएं जुलाई में होती हैं. इसके अलावा अगर किसी विषय में कम अंक हैं और उसे सुधारना चाहते हैं, तो इंप्रूवमेंट परीक्षा के जरिए दोबारा एग्जाम देकर परिणाम को सुधार सकते हैं.

ये भी पढ़ेंः 5 साल में 33 करोड़… प्रोफेसर ने अपने ही पिता की लिखी किताबें खरीदी, यूपी की इस यूनिवर्सिटी में बड़ा घोटाला

लाखों छात्रों को मिलेगा फायदा

संभावना है कि जल्द ही बोर्ड इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए आधिकारिक टाइम टेबल और आवेदन प्रक्रिया को लेक जानकारी देगा. इससे लाखों छात्रों को लाभ मिलेगा. इंप्रूवमेंट परीक्षा देने के लिए छात्रों ने भी कमर कस ली है और तैयारी शुरू कर दी है. ताकि इस बार किसी भी प्रकार की परिणाम में कोई कमी नहीं रहने पाए.

ज़रूर पढ़ें