UP News: गाजीपुर में क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवकों पर फायरिंग, दो को लगी गोली, जिला अस्पताल पहुंचे SP

Uttar Pradesh News: जसदेवपुर में आपसी विवाद के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है. घटना में सुखडेहरा निवासी दो युवक गोली लगने से घायल हो गए.
SP arrives at the hospital

अस्‍पताल मिलने पहुंचे एसपी

Uttar Pradesh News: गाजीपुर जनपद के भांवरकोल थाना क्षेत्र के जसदेवपुर में आपसी विवाद के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है. घटना में सुखडेहरा निवासी दो युवक गोली लगने से घायल हो गए. घायलों की पहचान राघवेश सिंह यादव (35 वर्ष), पुत्र विजय शंकर सिंह यादव और पंकज सिंह यादव (25 वर्ष), पुत्र राजमोहन यादव के रूप में हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार, यादव परिवार के लोग क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे थे. रास्ते में राय परिवार के लोगों से उनकी कहासुनी हो गई. बताया जा रहा है कि सुखडेहरा में हुए विवाद के दौरान सिर पर चोट लगने के बाद पीड़ित पक्ष थाने में शिकायत देने जा रहा था.

इसी दौरान आरोप है कि सर्वेश राय उर्फ सिट्टू और आशुतोष उर्फ बिट्टू ने गोली चला दी. फायरिंग में राघवेश सिंह यादव के पैर और कान में गोली लगने की जानकारी है, जबकि पंकज सिंह यादव के सीने के दाहिनी ओर गोली लगी है.

जिला अस्पताल पहुंचे एसपी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई. घायलों का हाल जानने के लिए पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंचे. घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है.

आरोपियों के नाम

  1. सर्वेश राय उर्फ सिट्टू, पुत्र सर्वेश्वर नाथ राय
  2. आशुतोष राय उर्फ बिट्टू, पुत्र सर्वेश्वर नाथ राय

पुलिस की ओर से मामले में की जा रही कार्रवाई और घटना के पीछे की परिस्थितियों के संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

ये भी पढे़ं- ‘मैं सबकुछ सच बताना चाहती हूं…’, शिवा शर्मा की मौत के बाद फरार श्रद्धा दुबे ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो जारी कर क्या कहा?

ज़रूर पढ़ें