Ganga Expressway Toll Rate: गंगा एक्सप्रेसवे पर तीन बार बदली टोल की कीमत, फिलहाल नहीं लगेगा चार्ज, जानें नया रेट

Ganga Expressway Toll Rate: गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले, जो टोल की कीमत तय की गई थी. उसके हिसाब से कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहनों के लिए कुल टोल 1,514 रुपये देना था. लेकिन उद्घाटन के दिन ही यूपीडा ने पुरानी तय कीमतों में बदलाव कर दिया. जानें नई कीमत.
Ganga Expressway New Toll Charges

गंगा एक्सप्रेसवे

Ganga Expressway Toll Rates Revised Third Time in 3 Days: उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे नई रफ्तार के लिए तैयार है. 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन कर आवागमन के लिए खोल दिया है. यह एक्सप्रेसवे कई मामलों में खास और अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस है. 30 अप्रैल की रात से गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स लेना था, लेकिन सरकार ने 15 दिनों के लिए फ्री कर दिया. टोल टैक्स पहले किलोमीटर के हिसाब से तय किया था लेकिन बाद में उसे बदल दिया गया. आज तीसरा दिन है, तीनों दिन टोल की कीमत में बदलाव किया गया. यानी यूपीडा यूपी एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में ही भारी उलझन बनी रही. टोल की बदलती दरों को लेकर हर कोई हैरान है.

गंगा एक्सप्रेसवे पर जितनी सुविधाएं दी गई हैं. उतना ही मोटा टोल भी वसूलने की तैयारी है. लेकिन टोल की कीमतों को लेकर आ रही खबरों ने सबको उलझन में डाल दिया है. हालांकि अभी तक गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों से कोई चार्ज नहीं वसूला जा रहा है. मजदूर दिवस पर योगी सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे पर आप 15 दिन तक फ्री में सफर कर सकते हैं, यानी आपको कोई टोल नहीं देना पड़ेगा.

तीन बार बदली टोल की दर

गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले, जो टोल की कीमत तय की गई थी. उसके हिसाब से कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहनों के लिए कुल टोल 1,514 रुपये देना था. लेकिन उद्घाटन के दिन ही यूपीडा ने पुरानी तय कीमतों में बदलाव कर दिया. यूपीडा ने हल्के वाहनों के लिए एक तरफ का टोल बढ़ाकर 1,800 रुपये कर दिया गया. इसके अलावा दोपहिया, तीन पहिया और ट्रैक्टर के लिए 905 रुपये टोल देने की बात कही. यह दर पहले टोल प्लाजा से लेकर अंतिम टोल प्लाजा तक जाने के लिए है.

ये भी पढ़ेंः UP में गंगा एक्सप्रेसवे से बड़ा Expressway बनाने की कवायद शुरू, इन 22 जिलों से होकर गुजरेगा

6 घंटे में होगा 594 KM का सफर पूरा

टोल दर को बदले एक दिन भी नहीं हुआ कि 30 अप्रैल को एक बार फिर यूपीडा ने नई टोल दर जारी कर दी. नई टोल दर के मुताबिक, हल्के वाहनों के लिए 1765 रुपए किया गया. इस 1765 में से 1365 रुपए अडानी एंटरप्राइजेज और 440 रुपए आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर को जाएगा. गंगा एक्सप्रेसवे यूपी का काफी हाईटेक एक्सप्रेसवे बनाया गया है. मेरठ से प्रयागराज जाने वाला यह एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर का है. जहां पहले 12 से 14 घंटे लगते थे, वहीं अब 594 किलोमीटर के सफर में सिर्फ 6 से 7 घंटे लगेंगे.

ज़रूर पढ़ें