Amazon Prime Day 2026: इस दिन से शुरू हो रही Amazon की सबसे बड़ी सेल, टीवी-लैपटॉप सहित कम दामों में मिलेंगे सभी आइटम्स

Amazon Prime Day 2026: अमेजन ने कन्फर्म कर दिया है कि भारत में प्राइम डे सेल 2026 जुलाई में शुरू होगी. यह भारत में प्राइम डे की 10वीं सालगिरह है, इसलिए इस बार की सेल पहले से भी ज्यादा बड़ी और खास होने वाली है.
Amazon Prime Day 2026

अमेज़न प्राइम डे 2026 सेल

Amazon Prime Day 2026: अमेजन शॉपिंग करने वालों के लिए अच्छी खबर लाया है. भारत में प्राइम डे सेल 2026 की तारीखों का ऐलान हो गया है. यह सेल जुलाई में शुरू होगी, जिसमें सिर्फ प्राइम मेंबर्स को ही खास डिस्काउंट और ऑफर्स मिलेंगे. मोबाइल, कपड़े और घर के सामान जैसी कई चीजों पर आप भारी बचत कर पाएंगे. इसके अलावा, बैंक कार्ड्स पर कैशबैक और बहुत जल्दी डिलीवरी की सुविधा भी मिलेगी.

इस महीने आएगी सेल

अमेजन ने कन्फर्म कर दिया है कि भारत में प्राइम डे सेल 2026 जुलाई में शुरू होगी. यह भारत में प्राइम डे की 10वीं सालगिरह है, इसलिए इस बार की सेल पहले से भी ज्यादा बड़ी और खास होने वाली है. बता दें कि इसका फायदा सिर्फ उन लोगों को मिलेगा जिनके पास प्राइम मेंबरशिप है. इस दौरान बाजार में कई नए सामान लॉन्च होंगे और मोबाइल, टीवी, लैपटॉप जैसे हजारों प्रोडक्ट्स पर बहुत कम दाम में मिलेंगे. अगर आप कुछ नया खरीदने की सोच रहे हैं, तो जुलाई का यह मौका आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगा.

नए प्रोडक्ट्स में मिलेगा भरी छूट

अमेजन प्राइम डे 2026 सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर घर के राशन तक हर चीज पर बेहतरीन डील्स मिलने वाली हैं. खास बात यह है कि इस बार मार्केट में आने वाले नए प्रोडक्ट्स और गैजेट्स पर भी आपको शुरू से ही डिस्काउंट मिलेगा. अगर आप खरीदारी के लिए चुनिंदा बैंकों के कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो आपको तुरंत और ज्यादा छूट मिलेगी. साथ ही अमेजन पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों को 5 प्रतिशत तक कैशबैक भी दिया जाएगा. इन्हीं शानदार ऑफर्स की वजह से हर साल करोड़ों लोग इस सेल का बेसब्री से इंतजार करते हैं.

ये भी पढ़ें-LPG New Rules: गैस सिलेंडर चाहिए तो तुरंत निपटाएं ये काम, वरना ब्लॉक हो जाएगा एलपीजी कनेक्शन

कैशबैक भी मिल सकता है

अमेजन ने इस सेल में सामान को और भी जल्दी घर पहुंचाने का वादा किया है. प्राइम मेंबर्स के लिए लाखों चीज़ों पर सेम डे या अगले दिन डिलीवरी की सुविधा होगी, जबकि कुछ शहरों में तो सामान सिर्फ 4 घंटे में मिल जाएगा. 99 रुपये से ज्यादा के ऑर्डर पर डिलीवरी बिल्कुल फ्री होगी और 1,399 रुपये की शॉपिंग करने पर आपको 200 रुपये तक का कैशबैक भी मिल सकता है. अगर आपके पास प्राइम मेंबरशिप नहीं है, तो आप 299 रुपये (महीना), 599 रुपये (3 महीने) और 1,499 रुपये (साल भर) देकर इसे आज ही शुरू कर सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें