LPG New Rules: गैस सिलेंडर चाहिए तो तुरंत निपटाएं ये काम, वरना ब्लॉक हो जाएगा एलपीजी कनेक्शन

LPG New Rules May 2026:M सरकार ने उन उपभोक्ताओं के लिए नियमों में बदलाव किया है, जिनके पास एलपीजी गैस सिलेंडर के दो कनेक्शन हैं. इसके अलावा, सरकार की ओर से यह भी कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति के पास एलपीजी कनेक्शन है और उनके क्षेत्र में पीएनजी (PNG) पाइपलाइन की सुविधा भी उपलब्ध है, तो उन्हें अपना एलपीजी गैस सिलेंडर सरेंडर करना होगा.
LPG Price Hike CG

एलपीजी गैस सिलेंडर के बढ़े दाम

LPG New Rules May 2026: मिडल ईस्ट के देशों में जारी जंग के कारण देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की भारी कमी देखने को मिल रही है, जिस वजह से तेल कंपनियां समय-समय पर इसके दामों में बदलाव कर रही हैं. एलपीजी की कमी से देश के करोड़ों नागरिक परेशान हैं और अब वे पीएनजी (PNG) की ओर शिफ्ट हो रहे हैं. वहीं कल 1 मई 2026 से सरकार ने एलपीजी बुकिंग और डिस्ट्रीब्यूशन के नियमों में बदलाव किया है, जो पूरे भारत में लागू हो चुका है. ऐसे में सिलेंडर बुक करने से पहले आपके लिए इन नए नियमों के बारे में जानना बहुत जरूरी है.

क्या है नया नियम?

सरकार ने उन उपभोक्ताओं के लिए नियमों में बदलाव किया है, जिनके पास एलपीजी गैस सिलेंडर के दो कनेक्शन हैं. इसके अलावा, सरकार की ओर से यह भी कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति के पास एलपीजी कनेक्शन है और उनके क्षेत्र में पीएनजी (PNG) पाइपलाइन की सुविधा भी उपलब्ध है, तो उन्हें अपना एलपीजी गैस सिलेंडर सरेंडर करना होगा. ऐसा न करने पर उन्हें भविष्य में एलपीजी सिलेंडर नहीं मिल सकेगा. साथ ही सभी उपभोक्ताओं के लिए केवाईसी (KYC) अपडेट कराना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

केवाईसी कराना अनिवार्य

नए नियमों के तहत अब एलपीजी केवाईसी (KYC) कराना अनिवार्य हो गया है. यदि आपके पास भी एलपीजी गैस कनेक्शन है, तो जल्द से जल्द केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें, नहीं तो आपको गैस एजेंसी से सिलेंडर नहीं दिया जाएगा और आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही केवाईसी करा लिया है, उन्हें इसे दोबारा कराने की आवश्यकता नहीं है.

बिना OTP नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर

1 मई से ओटीपी (OTP) आधारित डिलीवरी को भी अनिवार्य कर दिया गया है. बुकिंग के समय ग्राहकों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे डिलीवरी के समय देना अनिवार्य है. बिना ओटीपी शेयर किए अब गैस सिलेंडर नहीं मिल सकेगा.

ये भी पढ़ें-LPG Cylinder Price Hike Update: 5KG वाला छोटू सिलेंडर 261 रुपए महंगा, मजदूरों की जेब पर बढ़ेगा भार, जानें नई कीमत

इन उपभोक्ताओं के लिए ज्यादा समस्या

सबसे बड़ी समस्या उन उपभोक्ताओं के लिए है, जिन्होंने पिछले साल 2025 में केवाईसी (KYC) कराया था या जिनके केवाईसी रिकॉर्ड अभी तक अधूरे हैं. खबरों के अनुसार, जिन परिवारों ने जून 2025 से पहले एलपीजी सिलेंडर रिफिल करवाया था, उनके लिए दोबारा केवाईसी कराना अनिवार्य हो गया है. केवाईसी पूरा न होने की स्थिति में आप सिलेंडर बुक नहीं कर सकेंगे.

उपभोक्ताओं को अब क्या करना चाहिए?

  • अपने गैस डीलर के पास जाकर आधार ई-केवाईसी (e-KYC) जरूर करवा लें.
  • चेक कर लें कि आपका सही मोबाइल नंबर गैस कनेक्शन से जुड़ा है या नहीं.
  • गैस सब्सिडी पाने के लिए आधार को बैंक खाते से लिंक करवाएं.
  • अगर आपके पास एक से ज्यादा या बेकार पुराने कनेक्शन हैं, तो उन्हें बंद करा दें.
  • पता करें कि क्या आपके इलाके में पीएनजी की सुविधा शुरू हो गई है.

ज़रूर पढ़ें